मकरही मोड़ पर अनियंत्रित ट्रक महिला महाविद्यालय के गेट से टकराया

  • हंसवर में ट्रक हादसा, चालक की मौके पर मौत
  • रघुराजी देवी महिला कॉलेज का गेट ध्वस्त
  • टक्कर की आवाज एक किलोमीटर दूर तक सुनाई दी

अंबेडकरनगर। हंसवर थाना क्षेत्र के मकरही मोड़ पर बुधवार देर शाम दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। एक तेज रफ्तार ट्रक रघुराजी देवी महिला महाविद्यालय के मुख्य गेट से टकरा गया, जिससे चालक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में कॉलेज का गेट बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

तेज धमाके की आवाज से दहला क्षेत्र

घटना इतनी भीषण थी कि टक्कर की आवाज एक किलोमीटर दूर तक सुनाई दी। ट्रक की टक्कर से महिला महाविद्यालय का लगभग तीन फीट मोटा गेट और पिलर टूटकर अंदर तक धंस गया। ट्रक चालक का शव वाहन के अंदर फंसा रह गया। घटना के बाद आस-पास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।

खलीलाबाद से लौटते समय हुआ हादसा

पुलिस सूत्रों के अनुसार, बसखारी थाना क्षेत्र के पिपरी मरौंचा गांव निवासी सुनील कुमार यादव (34) पुत्र सभाजीत यादव, बीते डेढ़ महीने से हंसवर निवासी व्यापारी संतराम की ट्रक (UP 45 T 5585) चला रहे थे। बुधवार को सुनील खलीलाबाद से चूनी व पशु आहार लादकर मुबारकपुर, टांडा के लिए रवाना हुए थे।
मकरही मोड़ के पास पहुँचते ही ट्रक अनियंत्रित होकर सीधे महिला महाविद्यालय के गेट से टकरा गई। चालक की मौके पर ही मृत्यु हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को ट्रक से बाहर निकाला और आवश्यक कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

धर्म कांटे से महज 100 मीटर पहले थमा जीवन
जानकारी के अनुसार, ट्रक चालक सुनील कुमार हादसे से कुछ ही मिनट पहले मंजिल से लगभग 100 मीटर की दूरी पर स्थित धर्म कांटे पर वाहन खड़ा करने की योजना में थे।

Related Posts

सड़क सुरक्षा पर प्रशासन की सख्ती

अम्बेडकरनगर में सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण के उद्देश्य से जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) ज्योत्स्ना बंधु…

Continue reading
होमस्टे नीति–2025 : अम्बेडकर नगर में 13 आवेदनों पर समिति की बैठक

अम्बेडकरनगर। अम्बेडकरनगर में उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग की ब्रेड एंड ब्रेकफास्ट होमस्टे नीति–2025 के तहत प्राप्त आवेदनों की समीक्षा के लिए जिला स्तरीय समिति की बैठक कलेक्ट्रेट में आयोजित हुई।…

Continue reading