नशे में चूर पिता ने बेटे की कर दी हत्या, कुदाल की बेंत से वार कर ली जान

  • अम्बेडकरनगर के चौदहप्राश गांव में पिता ने बेटे की हत्या की
  • नशे में धुत पिता ने कुदाल की बेंत से वार कर दी जान
  • घटना के बाद आरोपी पिता फरार, पुलिस ने शुरू की तलाश

जैतपुर क्षेत्र के चौदहप्राश गांव में गुरुवार देर रात नशे में धुत एक व्यक्ति ने कुदाल की बेंत से वार कर अपने ही 26 वर्षीय बेटे की हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी पिता मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

घटना की गंभीरता को देखते हुए अपर पुलिस अधीक्षक श्यामदेव और क्षेत्राधिकारी अनूप कुमार सिंह ने गांव पहुंचकर निरीक्षण किया और हत्यारोपी की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए।

रात में कहासुनी के बाद किया हमला

गांव निवासी पवन कुमार गौड़ पुत्र सिधारी गुरुवार की रात करीब नौ बजे घर पहुंचा। उसी समय नशे में मौजूद उसके पिता से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। कहासुनी ने उग्र रूप लिया और सिधारी ने घर में रखी कुदाल की बेंत से पवन के सिर पर जोरदार प्रहार कर दिया।

प्रथम दृष्टया पुलिस का मानना है कि सिर में गंभीर चोट लगने से पवन तत्काल गिर पड़ा और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी पिता घर छोड़कर फरार हो गया।

Related Posts

सड़क सुरक्षा पर प्रशासन की सख्ती

अम्बेडकरनगर में सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण के उद्देश्य से जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) ज्योत्स्ना बंधु…

Continue reading
होमस्टे नीति–2025 : अम्बेडकर नगर में 13 आवेदनों पर समिति की बैठक

अम्बेडकरनगर। अम्बेडकरनगर में उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग की ब्रेड एंड ब्रेकफास्ट होमस्टे नीति–2025 के तहत प्राप्त आवेदनों की समीक्षा के लिए जिला स्तरीय समिति की बैठक कलेक्ट्रेट में आयोजित हुई।…

Continue reading