लखनऊ में बारिश से मिली राहत, 3 दिन का अलर्ट जारी

  • लखनऊ में शाम को तेज बारिश, उमस से राहत
  • दिनभर धूप-छांव, तापमान 33 डिग्री दर्ज
  • 31 अगस्त से 2 सितंबर तक भारी बारिश का अलर्ट

लखनऊ। के निशातगंज इलाके में शनिवार शाम करीब 5 बजे तेज बारिश शुरू हुई। इससे पहले दोपहर 3 बजे हजरतगंज में हल्की बूंदाबांदी हुई, जिससे मौसम सुहाना हो गया और उमस से राहत मिली। शनिवार को दिन का अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री दर्ज किया गया। दिनभर धूप-छांव का दौर जारी रहा।

शुक्रवार का हाल: शुक्रवार को अधिकतम तापमान 34.5 डिग्री रहा, जो सामान्य से 1 डिग्री अधिक था। न्यूनतम तापमान 27.5 डिग्री रहा, जो सामान्य से 2.1 डिग्री अधिक रहा। आर्द्रता अधिकतम 94% और न्यूनतम 67% दर्ज की गई।

भारी बारिश का अलर्ट

मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के अनुसार, 31 अगस्त से 2 सितंबर तक लखनऊ में मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना है। इस दौरान तापमान में गिरावट भी दर्ज होगी।

कई जिलों में तेज हवा और बारिश की चेतावनी

मौसम विभाग ने सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, गाजीपुर, जौनपुर, रायबरेली, अमेठी, अंबेडकरनगर, अयोध्या, बाराबंकी, बहराइच, शाहजहांपुर, लखीमपुर खीरी, बरेली और पीलीभीत में 40 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज हवाएं और बारिश की संभावना जताई है।

Related Posts

अलमास टावर, लखनऊ में भव्य इफ्तार का आयोजन

रोज़ेदारों के साथ विभिन्न समुदायों की सहभागिता, भाईचारे और सौहार्द का संदेश लखनऊ। पवित्र रमज़ान माह के अवसर पर बर्लिंगटन चौराहे स्थित अलमास टावर में शनिवार को एक भव्य, सुव्यवस्थित…

Continue reading
हलवासिया ग्रुप की 4 संपत्तियां कुर्क

27.98 करोड़ वसूली मामले में बड़ा आदेश 27.98 करोड़ वसूली मामले में बड़ा आदेश लखनऊ। राजधानी की कॉमर्शियल कोर्ट ने 27.98 करोड़ रुपये की वसूली से जुड़े आर्बिट्रेशन मामले में…

Continue reading