32 लाख की ठगी व ज़मीन हड़पने के मामले में दर्ज होगा मुकदमा

  • सम्मनपुर थाना क्षेत्र की महिला को मिली न्याय की उम्मीद
  • नेपाल ले जाकर 32 लाख रुपये की ठगी का आरोप
  • शहजादपुर-मालीपुर रोड की कीमती जमीन पर कब्जे की साजिश

सम्मनपुर थाना क्षेत्र की एक पीड़ित महिला को आखिरकार तमसा संकेत में लगातार प्रकाशित खबरों और जनदबाव के चलते न्याय की उम्मीद जगती दिखाई दे रही है। महिला के आरोपों पर अब पुलिस प्रशासन हरकत में आया है और मामले में मुकदमा दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

महिला का आरोप है कि उसे बहला-फुसलाकर नेपाल ले जाकर उसके खाते से 32 लाख रुपये की रकम निकाल ली गई और साथ ही शहजादपुर-मालीपुर रोड स्थित कीमती ज़मीन को धोखे से अपने नाम करवा लिया गया।

सदर क्षेत्राधिकारी नीतीश कुमार तिवारी ने इस प्रकरण में कार्रवाई की पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जल्द ही संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

नेपाल में रची गई ठगी की साजिश, लाखों की रकम उड़ाई
पीड़ित महिला के अनुसार, उसे बहलाकर नेपाल ले जाया गया जहां पहले से रची गई साजिश के तहत उसके बैंक खाते से 32 लाख रुपये निकाल लिए गए। यह रकम किन खातों में गई और किस माध्यम से ट्रांसफर की गई, इसकी भी जांच की जा रही है। महिला ने आरोप लगाया है कि घटना में कई स्थानीय प्रभावशाली लोग शामिल हैं जिन्होंने धोखाधड़ी और मानसिक उत्पीड़न की सभी हदें पार कर दीं।

Related Posts

सड़क सुरक्षा पर प्रशासन की सख्ती

अम्बेडकरनगर में सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण के उद्देश्य से जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) ज्योत्स्ना बंधु…

Continue reading
होमस्टे नीति–2025 : अम्बेडकर नगर में 13 आवेदनों पर समिति की बैठक

अम्बेडकरनगर। अम्बेडकरनगर में उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग की ब्रेड एंड ब्रेकफास्ट होमस्टे नीति–2025 के तहत प्राप्त आवेदनों की समीक्षा के लिए जिला स्तरीय समिति की बैठक कलेक्ट्रेट में आयोजित हुई।…

Continue reading