राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ा अपडेट : बिना ई-केवाईसी नहीं मिलेगा राशन

  • अंबेडकर नगर में 10 सितंबर से राशन वितरण शुरू
  • केवल ई-केवाईसी पूरी करने वाले कार्डधारकों को मिलेगा राशन
  • अंत्योदय कार्ड पर रेड फ्लैग, गृहस्थी कार्डधारकों के लिए भी अनिवार्य

अंबेडकर नगर । जिले में 10 सितंबर से राशन वितरण की प्रक्रिया शुरू हो गई है, जो 25 सितंबर तक चलेगी। जिला प्रशासन ने इस बार वितरण प्रणाली को और पारदर्शी बनाने के लिए कड़े निर्देश जारी किए हैं। जिला पूर्ति अधिकारी शिवाकांत ने बताया कि इस बार केवल उन्हीं कार्डधारकों को राशन मिलेगा, जिनका ई-केवाईसी पूरा है।

1126 दुकानों से हो रहा वितरण

जिले की कुल 1126 सरकारी राशन दुकानों पर लगभग 4 लाख 5 हजार राशन कार्ड धारक पंजीकृत हैं। इनमें 65 हजार 9 से अधिक अंत्योदय कार्ड धारक और 3 लाख 36 हजार से अधिक पात्र गृहस्थी कार्ड धारक शामिल हैं।

ई-केवाईसी नहीं तो नहीं मिलेगा राशन

इस बार पात्र गृहस्थी योजना के तहत सिर्फ उन्हीं परिवारों को राशन मिलेगा, जिनके सभी सदस्यों का ई-केवाईसी पूरा हो चुका है। जिन सदस्यों का ई-केवाईसी नहीं हुआ है, उनका नाम वितरण सूची से हटाया जा रहा है। इससे कई कार्डधारकों को इस बार राशन से वंचित होना पड़ सकता है।

अंत्योदय कार्ड पर दिखेगा रेड फ्लैग

अंत्योदय योजना के लाभार्थियों के लिए भी ई-केवाईसी अनिवार्य कर दिया गया है। जिन सदस्यों ने अभी तक ई-केवाईसी नहीं कराया है, उनके राशन कार्ड पर ‘रेड फ्लैग’ चिन्हित किया जाएगा। यह चेतावनी के तौर पर कार्य करेगा और समय पर सुधार नहीं कराने पर आगे कार्रवाई की जा सकती है।

क्या मिल रहा है राशन में

अंत्योदय कार्ड धारकों को इस बार 35 किलो खाद्यान्न के साथ-साथ 54 रुपये में 3 किलो चीनी भी दी जा रही है। पात्र गृहस्थी कार्ड धारकों को परिवार के सदस्यों की संख्या के अनुसार राशन मिलेगा, लेकिन यह केवल उन्हीं पर लागू होगा जिनका ई-केवाईसी अपडेट है।

Related Posts

सड़क सुरक्षा पर प्रशासन की सख्ती

अम्बेडकरनगर में सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण के उद्देश्य से जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) ज्योत्स्ना बंधु…

Continue reading
होमस्टे नीति–2025 : अम्बेडकर नगर में 13 आवेदनों पर समिति की बैठक

अम्बेडकरनगर। अम्बेडकरनगर में उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग की ब्रेड एंड ब्रेकफास्ट होमस्टे नीति–2025 के तहत प्राप्त आवेदनों की समीक्षा के लिए जिला स्तरीय समिति की बैठक कलेक्ट्रेट में आयोजित हुई।…

Continue reading