जिला स्तरीय कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ, 25 हजार नए सदस्य बनाने का लक्ष्य

  • 96 सहकारी समितियों पर एक साथ अभियान, लक्ष्य 25,000 नए सदस्य
  • किसानों को सस्ती ऋण, उर्वरक आपूर्ति और सरकारी खरीद में लाभ
  • सहकारी समितियों को मजबूत कर ग्रामीण अर्थव्यवस्था को बढ़ावा

अम्बेडकरनगर। अंतरराष्ट्रीय सहकारिता वर्ष 2025 के अवसर पर सहकारिता विभाग द्वारा प्रदेश भर में एम-पैक्स सदस्यता महाभियान 2025 की शुरुआत की गई है। इस महाभियान का प्रदेश स्तरीय शुभारंभ सहकारिता राज्य मंत्री द्वारा किया गया, जबकि जनपद स्तरीय उद्घाटन शनिवार को विकास भवन सभागार, अम्बेडकरनगर में आयोजित किया गया।

सभापति वाल्मीकि त्रिपाठी ने की अध्यक्षता

जिला स्तरीय कार्यक्रम की अध्यक्षता उ.प्र. कोऑपरेटिव फेडरेशन लिमिटेड लखनऊ के सभापति व इफको के डायरेक्टर वाल्मीकि त्रिपाठी ने की। उन्होंने अभियान के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि यह महाभियान ग्रामीण किसानों को सहकारिता से जोड़ने की दिशा में बड़ा कदम है। सहकारी समितियों को मजबूत बनाकर ही ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती दी जा सकती है।

96 सहकारी समितियों पर एक साथ चला महा अभियान

जनपद की 96 बहुउद्देश्यीय प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समितियों पर एक साथ यह महाभियान शुरू किया गया है। जिन किसानों की अभी तक समितियों में सदस्यता नहीं है, उन्हें सदस्य बनाकर सहकारी ढांचे से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।

अधिकारियों ने बताया कि जिले को 25,000 नए सदस्य बनाने का लक्ष्य दिया गया है, जिसे निर्धारित अवधि में पूर्ण करने का प्रयास होगा। यह महाभियान 12 सितंबर से 12 अक्टूबर 2025 तक संचालित किया जाएगा।

Related Posts

महाशिवरात्रि को लेकर सुरक्षा अलर्ट

अंबेडकरनगर। आगामी महाशिवरात्रि पर्व को देखते हुए पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड में है। बुधवार को पुलिस अधीक्षक अभिजित आर शंकर ने थाना कोतवाली टांडा क्षेत्र के अंतर्गत स्थित झारखंडी गौरी…

Continue reading
हज यात्रा 2026: टीकाकरण और प्रशिक्षण की तिथियां घोषित

अंबेडकरनगर। हज यात्रा 2026 पर जाने वाले चयनित यात्रियों के लिए टीकाकरण एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम की तिथियां निर्धारित कर दी गई हैं। भारत सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुसार सभी हज…

Continue reading