AIMIM प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली पर एफआईआर

  • महाराजा सुहेलदेव पर AIMIM नेता की विवादित टिप्पणी
  • सुभासपा ने प्रदेशभर में विरोध प्रदर्शन का ऐलान किया
  • हजरतगंज थाने में शौकत अली के खिलाफ एफआईआर दर्ज

लखनऊ। महाराजा सुहेलदेव पर विवादित टिप्पणी करने के आरोप में एआईएमआईएम (AIMIM) के प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली के खिलाफ हजरतगंज थाने में मामला दर्ज हुआ है। उन पर आरोप है कि उन्होंने मीडिया और सोशल मीडिया पर दिए बयान में महाराजा सुहेलदेव को लुटेरा बताया।

सुभासपा के प्रदेश कार्यालय प्रभारी धर्मप्रकाश चौधरी ने बुधवार को हजरतगंज कोतवाली में तहरीर देकर शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने कहा कि शौकत अली का बयान न केवल तथ्यहीन है बल्कि समाज के बड़े वर्ग की भावनाओं को आहत करता है।

धर्मप्रकाश चौधरी के मुताबिक महाराजा सुहेलदेव को राष्ट्रनायक के रूप में सम्मानित किया जाता है। उनके नाम पर ट्रेन, डाक टिकट, मेडिकल कॉलेज और स्मारक पार्क भी बनाए गए हैं। ऐसे में इस तरह की टिप्पणी सांप्रदायिक माहौल को खराब करने की साजिश हो सकती है।

तहरीर के आधार पर पुलिस ने शौकत अली के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 353(1)(C), 353(2) और 299 के तहत एफआईआर दर्ज कर ली है।

सुभासपा का विरोध और बयान:
सुभासपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता अरुण राजभर ने कहा कि शौकत अली का बयान बहुजन महापुरुषों के अपमान के बराबर है। उन्होंने कहा कि महाराजा सुहेलदेव ने सालार मसूद गाजी को हराकर देश की संस्कृति और अस्मिता की रक्षा की थी। राजभर ने AIMIM और सपा पर समाज को बांटने का आरोप लगाया।

Related Posts

कानपुर में दुलारे ज्वैलर्स पर आयकर विभाग की कार्रवाई, बाजार में मचा हड़कंप

कानपुर। लालबंगला क्षेत्र स्थित दुलारे ज्वैलर्स में बुधवार दोपहर करीब 1:30 बजे आयकर विभाग की टीम ने पहुंचकर जांच शुरू कर दी। टीम ने न केवल दुकान के भीतर दस्तावेजों…

Continue reading
शीर्ष नेतृत्व से मिलकर लौटे कानपुर के निष्कासित भाजपा पार्षद

कानपुर। कानपुर के तीन निष्कासित भाजपा पार्षद पार्टी के शीर्ष नेतृत्व से मुलाकात के बाद वापस कानपुर लौट आए हैं। पार्षदों ने बताया कि उन्होंने अपनी सभी समस्याओं और शिकायतों…

Continue reading