लखनऊ में विश्व हिंदू रक्षा परिषद का दूसरे दिन भी प्रदर्शन

लखनऊ। राजधानी लखनऊ में विश्व हिंदू रक्षा परिषद की ओर से लगातार दूसरे दिन विरोध प्रदर्शन जारी रहा। संगठन के कार्यकर्ता पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जाने के लिए कूच कर रहे थे, लेकिन उन्हें प्रशासन द्वारा रोक दिया गया। इसके विरोध में संगठन ने प्रदर्शन तेज कर दिया और पश्चिम बंगाल के विधायक हुमायूं कबीर का पुतला दहन किया।

यह प्रदर्शन संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल राय के नेतृत्व में किया गया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने हाथों में भगवा झंडे लेकर नारेबाजी की और बाबरी मस्जिद के नाम पर किसी भी प्रकार के निर्माण का विरोध जताया।

‘बाबर के नाम पर मस्जिद नहीं बनने देंगे’
प्रदर्शन के दौरान गोपाल राय ने कहा कि बाबर के नाम से किसी भी मस्जिद का निर्माण स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जब बाबरी मस्जिद का नाम इतिहास से मिट चुका है, तो उसे फिर से जीवित कर देश का माहौल खराब करने की कोशिश क्यों की जा रही है।

गोपाल राय ने आरोप लगाया कि पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में विधायक हुमायूं कबीर द्वारा बाबरी मस्जिद के निर्माण की शुरुआत कराना एक सोची-समझी साजिश है, जिसका उद्देश्य पूरे देश में सांप्रदायिक तनाव फैलाना है।

हजारों कार्यकर्ताओं को रोके जाने का दावा
संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने दावा किया कि उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और दिल्ली से हजारों की संख्या में विश्व हिंदू रक्षा परिषद के कार्यकर्ता पश्चिम बंगाल के लिए रवाना हुए थे, लेकिन उन्हें रास्ते में ही रोक लिया गया। उनका कहना है कि पश्चिम बंगाल बॉर्डर पर करीब 25 हजार कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ने से रोका गया है।

Related Posts

लखनऊ में घर खरीदने का मौका: LDA के 4 नए अपार्टमेंट प्रोजेक्ट

लखनऊ: शहर में घर खरीदने की योजना बना रहे लोगों के लिए बड़ी राहत की खबर है। Lucknow Development Authority (एलडीए) जल्द ही 4 नए अपार्टमेंट प्रोजेक्ट शुरू करने जा…

Continue reading
1076 कर्मचारियों का प्रदर्शन तेज, पुलिस ने इको गार्डन भेजा

लखनऊ: 1076 हेल्पलाइन से जुड़े कर्मचारियों का प्रदर्शन राजधानी में दूसरे दिन और तेज हो गया। साइबर टॉवर में हंगामे के बाद कई कर्मचारी पुलिस कार्रवाई के डर से इधर-उधर…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *