लखनऊ में तेज रफ्तार कार 50 फीट गहरे कुकरैल नाले में गिरी

  • गाजीपुर थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार का बड़ा हादसा
  • रेलिंग तोड़कर 50 फीट गहरे कुकरैल नाले में गिरी कार
  • गोमतीनगर निवासी आयुष सिंह यस बैंक में कार्यरत

लखनऊ। गुरुवार सुबह गाजीपुर थाना क्षेत्र में एक बड़ा हादसा हो गया। तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर रेलिंग तोड़ते हुए 50 फीट गहरे कुकरैल नाले में गिर गई। हादसे में कार सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

पुलिस के मुताबिक, घटना सुबह करीब 9 बजे की है। कार सवार गोमतीनगर की तरफ से विकासनगर जा रहा था। मेरीडियन स्कूल के आगे टर्निंग पॉइंट पर अचानक कार चालक का संतुलन बिगड़ गया और रेलिंग तोड़ते हुए गाड़ी नाले में जा गिरी।

राहगीरों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सर्वोदय नगर चौकी प्रभारी सौरभ ने बताया कि गोमतीनगर निवासी आयुष सिंह (28) यस बैंक की जानकीपुरम ब्रांच में तैनात हैं। गुरुवार को वह अपनी मामा की कार से ऑफिस जा रहे थे। इसी दौरान हादसा हो गया।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और रेस्क्यू कर आयुष को बाहर निकाला। उन्हें मामूली चोटें आईं और इलाज के बाद घर भेज दिया गया।

Back to top button