सीएमओ ने टांडा में स्वास्थ्य सेवाओं का किया औचक निरीक्षण

  • मुबारकपुर टांडा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में स्टाफ अनुपस्थित, लैब कार्य में कमी
  • सीएमओ का स्पष्ट संदेश: लापरवाही बर्दाश्त नहीं
  • प्रशासन की सख्ती से स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार की उम्मीद

अम्बेडकरनगर। जनपद की स्वास्थ्य सेवाओं को चुस्त-दुरुस्त रखने के लिए मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) ने बृहस्पतिवार को नगर क्षेत्र टांडा के विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान कई कमियां सामने आईं जिन पर सीएमओ ने नाराजगी जताई और जिम्मेदारों को कड़ी चेतावनी दी। उन्होंने साफ कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं में किसी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी।

कश्मिरिया स्वास्थ्य केंद्र पर अधूरी स्क्रीनिंग
सीएमओ सबसे पहले नगरीय स्वास्थ्य केंद्र कश्मिरिया पहुंचे। यहां कुल 26 मरीजों का इलाज किया गया था, जिनमें 16 महिला मरीज थीं। 30 वर्ष से अधिक आयु के 15 मरीजों की एनसीडी (गैर संचारी रोग) स्क्रीनिंग होनी थी, लेकिन प्रगति बेहद धीमी पाई गई। इस पर सीएमओ ने कड़ा रोष प्रकट करते हुए तत्काल सुधारात्मक कार्रवाई के निर्देश दिए। साथ ही चेतावनी दी कि यदि स्क्रीनिंग कार्य में सुधार नहीं हुआ तो दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।
इसके अलावा ओपीडी और पैथोलॉजी सेवाओं को और बेहतर बनाने के निर्देश भी दिए गए।

नेहरू नगर आयुष्मान आरोग्य मंदिर
इसके बाद सीएमओ ने नगरीय आयुष्मान आरोग्य मंदिर नेहरू नगर का निरीक्षण किया। यहां सभी कर्मचारी उपस्थित पाए गए। निरीक्षण के दौरान कुल 29 मरीजों का इलाज हुआ, जिनमें 17 महिलाएं थीं। हालांकि, दवा का स्टॉक ईडीएल मानक से कम पाया गया। इस पर सीएमओ ने केंद्र प्रभारी को निर्देशित किया कि वे सीएमएसडी स्टोर से नियमानुसार मांग पत्र भेजकर आवश्यक औषधि तुरंत प्राप्त करें।
निरीक्षण के दौरान सीएमओ ने मरीजों से भी बातचीत कर उनका हालचाल जाना।

Related Posts

संकट मोचन हनुमान मंदिर में भव्य धार्मिक आयोजन

अम्बेडकर नगर। जनपद के अंबेडकर नगर–अयोध्या मुख्य मार्ग पर स्थित निकट अन्नावां संकट मोचन श्री हनुमान मंदिर, पियारेपुर के प्रांगण में एक भव्य धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रम का आयोजन किया…

Continue reading
जलालपुर में निषाद समाज के तीन प्रतीकों की प्रतिमाओं का अनावरण

जलालपुर (अम्बेडकर नगर)। माधवपुर गांव स्थित बाबा फलाहारी दास राम जानकी मंदिर परिसर रविवार को ऐतिहासिक आयोजन का साक्षी बना। निषाद समाज के तीन प्रमुख प्रतीकों— निषाद राज गुहा, एकलव्य…

Continue reading