सीएमओ की कार्यशैली पर उठे सवाल, डिप्टी सीएमओ को लीगल नोटिस

  • संचालिका ने कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी
  • स्वास्थ्य विभाग की पारदर्शिता पर उठे प्रश्न
  • विवाद के बाद विभाग में समीक्षा और हलचल तेज

अम्बेडकरनगर। जिले में स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली एक बार फिर सवालों के घेरे में आ गई है। इस बार मामला लक्ष्मी डायग्नोस्टिक सेंटर, बसखारी से जुड़ा है, जहां केंद्र का लाइसेंस निरस्त किए जाने को लेकर मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) और पीसी एंड पीएनडीटी एक्ट प्रभारी डिप्टी सीएमओ को कानूनी नोटिस भेजा गया है। विभागीय अधिवक्ता ललित कुमार तिवारी की ओर से भेजे गए नोटिस में लाइसेंस निरस्तीकरण को पूरी तरह अवैध करार दिया गया है।

दो डॉक्टर तैनात होने के बावजूद निरस्तीकरण, उठे सवाल
अधिवक्ता ललित कुमार तिवारी के अनुसार, लक्ष्मी डायग्नोस्टिक सेंटर में दो योग्य चिकित्सक नियमित रूप से तैनात हैं और सभी तकनीकी तथा कानूनी शर्तों को पूरा करने के बाद ही लाइसेंस जारी किया गया था। इसके बावजूद विभाग ने लाइसेंस निरस्तीकरण का नोटिस जारी किया, जो न केवल गलत प्रक्रिया का पालन करता है, बल्कि स्वास्थ्य विभाग की नीयत पर भी सवाल खड़े करता है।

लीगल नोटिस में लगाए गंभीर आरोप
जारी किए गए नोटिस में यह भी उल्लेख किया गया है कि यदि निर्धारित समय सीमा के भीतर नोटिस का संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया और लाइसेंस को बहाल नहीं किया गया, तो सेंटर संचालिका न्यायालय की शरण लेंगी। अधिवक्ता का दावा है कि विभाग की यह कार्रवाई किसी दबाव या आर्थिक उद्देश्य से प्रेरित प्रतीत होती है। नोटिस में चेतावनी भी दी गई है कि यदि आगे कानूनी कार्रवाई होती है, तो सभी जिम्मेदार अधिकारियों को नामजद किया जाएगा।

Related Posts

सड़क सुरक्षा पर प्रशासन की सख्ती

अम्बेडकरनगर में सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण के उद्देश्य से जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) ज्योत्स्ना बंधु…

Continue reading
होमस्टे नीति–2025 : अम्बेडकर नगर में 13 आवेदनों पर समिति की बैठक

अम्बेडकरनगर। अम्बेडकरनगर में उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग की ब्रेड एंड ब्रेकफास्ट होमस्टे नीति–2025 के तहत प्राप्त आवेदनों की समीक्षा के लिए जिला स्तरीय समिति की बैठक कलेक्ट्रेट में आयोजित हुई।…

Continue reading