सफाई, फॉगिंग, फूड वेंडर गाइडलाइन और जनजागरूकता पर विशेष जोर

अम्बेडकरनगर | नगर पालिका परिषद कार्यालय में शुक्रवार को आगामी 5 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक संचालित होने वाले संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में नगर क्षेत्र की साफ-सफाई व्यवस्था, सार्वजनिक स्वास्थ्य सुरक्षा, फॉगिंग अभियान और फूड वेंडर्स के लिए दिशा-निर्देशों पर व्यापक चर्चा की गई।

त्योहारों में साफ-सफाई और रोग नियंत्रण रहेगा प्राथमिकता में

बैठक की अध्यक्षता कर रहीं अधिशासी अधिकारी बीना सिंह ने स्पष्ट निर्देश दिए कि त्योहारों के चलते नगर में स्वच्छता व्यवस्था को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए। इसके साथ ही 5 अक्टूबर से शुरू हो रहे संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान के तहत सभी वार्डों में बृहद स्तर पर फॉगिंग, एंटी लार्वा छिड़काव, मैलाथियान और ब्लीचिंग पाउडर का नियमित छिड़काव सुनिश्चित किया जाए।

उन्होंने सभी सफाई नायकों को निर्देशित किया कि अभियान के दौरान जनता को संचारी रोगों से बचने के उपायों के प्रति जागरूक किया जाए और वार्डवार निगरानी की जिम्मेदारी तय हो।

फूड वेंडर्स के लिए जारी किए गए मानक

बैठक में नगर क्षेत्र में कार्यरत मोबाइल फूड वेंडर्स और हाकरों के लिए भी महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश जारी किए गए:

पंजीकरण रहेगा निःशुल्क – सभी मोबाइल फूड वेंडरों का रजिस्ट्रेशन नगर पालिका में शुल्क मुक्त रहेगा, ताकि सभी को आधिकारिक मान्यता मिल सके।

ढक्कन युक्त कूड़ेदान अनिवार्य – खाद्य कारोबार करने वाले प्रत्येक विक्रेता को अपने स्टॉल/ठेले पर ढक्कन वाला कूड़ेदान रखना अनिवार्य होगा।

खाद्य रंगों का सीमित प्रयोग – खाद्य पदार्थों के निर्माण में प्रयोग होने वाले रंगों को निर्धारित मात्रा में ही इस्तेमाल करने के निर्देश दिए गए।

Related Posts

सड़क सुरक्षा पर प्रशासन की सख्ती

अम्बेडकरनगर में सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण के उद्देश्य से जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) ज्योत्स्ना बंधु…

Continue reading
होमस्टे नीति–2025 : अम्बेडकर नगर में 13 आवेदनों पर समिति की बैठक

अम्बेडकरनगर। अम्बेडकरनगर में उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग की ब्रेड एंड ब्रेकफास्ट होमस्टे नीति–2025 के तहत प्राप्त आवेदनों की समीक्षा के लिए जिला स्तरीय समिति की बैठक कलेक्ट्रेट में आयोजित हुई।…

Continue reading