बकरीद से पहले सीएम योगी की सख्त चेतावनी

बोले- सड़कों पर नमाज नहीं पढ़ने देंगे

  • बकरीद से पहले सीएम योगी का बड़ा बयान
  • सड़कों पर नमाज को लेकर अपनाया सख्त रुख
  • ‘तय जगह पर पढ़ें नमाज, सड़क पर नहीं’
  • बरेली हिंसा का भी किया जिक्र

Yogi Adityanath ने बकरीद से पहले सड़कों पर नमाज को लेकर सख्त रुख अपनाया है। सोमवार को Lucknow में आयोजित एक कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि प्रदेश में सड़कों पर नमाज पढ़ने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

सीएम योगी ने कहा, “नमाज पढ़नी है तो तय स्थान पर पढ़िए। संख्या ज्यादा है तो शिफ्ट में पढ़ लीजिए। हम नमाज नहीं रोकेंगे, लेकिन सड़क पर अराजकता नहीं होने देंगे।”

‘सड़कें आम लोगों के लिए हैं’

मुख्यमंत्री ने कहा कि सड़कें आम जनता के आवागमन के लिए होती हैं, न कि भीड़ जुटाने या ट्रैफिक बाधित करने के लिए।

उन्होंने कहा, “लोग मुझसे पूछते हैं कि क्या यूपी में सड़कों पर नमाज होती है? मैं कहता हूं- कतई नहीं। कोई भी व्यक्ति ट्रैफिक डिस्टर्ब करे, यह अधिकार किसी को नहीं है।”

संख्या बढ़ने पर दिया विवादित बयान

सीएम योगी ने कार्यक्रम के दौरान कहा, “कुछ लोगों ने कहा कि हमारी संख्या ज्यादा है। हमने कहा- अगर घर में रहने की जगह नहीं है तो संख्या कंट्रोल कर लो। सामर्थ्य नहीं है तो बेवजह संख्या क्यों बढ़ाई जा रही है।”

उन्होंने कहा कि सभी को कानून और व्यवस्था के दायरे में रहना होगा।

बरेली हिंसा का भी किया जिक्र

सीएम योगी ने Bareilly में हुए विवाद का जिक्र करते हुए कहा कि “लोगों ने वहां हाथ आजमाया था, ताकत भी देख ली।”

उन्होंने कहा कि कानून सभी के लिए बराबर है और किसी को भी सड़क जाम करने या अव्यवस्था फैलाने की छूट नहीं दी जाएगी।

दरअसल, सितंबर 2025 में ‘लव मोहम्मद’ विवाद को लेकर बरेली में मुस्लिम नेता Maulana Tauqeer Raza ने नमाज के बाद धरना-प्रदर्शन का ऐलान किया था। पुलिस द्वारा रोकने पर पथराव और लाठीचार्ज की घटना हुई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button