महिला झगड़े के बाद दूसरी मंजिल से कूदी, मौत

  • परिजनों और ससुरालवालों के बीच बहस के बाद घटना हुई
  • पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और जांच शुरू की
  • भाई ने ससुराल पर दहेज प्रताड़ना और धक्का देने का आरोप लगाया

लखनऊ। जानकीपुरम इलाके में शनिवार रात लगभग 10 बजे पति-पत्नी के बीच विवाद के बाद महिला ने अपने घर की दूसरी मंजिल से छलांग लगाकर अपनी जान दे दी। घायल महिला को खून से लथपथ हालत में ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

जानकारी के अनुसार, मृतक विधि दुबे का पति शिवम दुबे बाबू बनारसी दास कॉलेज में प्रोफेसर के पद पर तैनात हैं। वे लखनऊ में विधि और उनकी 8 महीने की बेटी के साथ किराए के मकान में रहते थे। पति-पत्नी के बीच पहले से विवाद चल रहा था।

शिवम के ससुराल वाले शनिवार को विधि के किराए के मकान पहुंचे, जहां विधि के परिजन और ससुरालवालों के बीच बहस हुई। बातचीत के बाद विधि के माता-पिता घर लौट गए। करीब आधे घंटे बाद सूचना मिली कि विधि ने दूसरी मंजिल से छलांग लगाई।

जानकीपुरम थाना के इंस्पेक्टर विनोद तिवारी ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और प्रारंभिक तौर पर पति-पत्नी में विवाद को इस घटना का कारण माना जा रहा है।

विधि के भाई सचिन मिश्रा ने आरोप लगाया कि ससुरालवालों ने बहन को छत से धक्का देकर मार दिया। उन्होंने कहा कि शादी के बाद से ही बहन को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाता था और बेटी के जन्म के बाद प्रताड़ना और बढ़ गई थी।

Related Posts

सड़क सुरक्षा पर प्रशासन की सख्ती

अम्बेडकरनगर में सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण के उद्देश्य से जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) ज्योत्स्ना बंधु…

Continue reading
होमस्टे नीति–2025 : अम्बेडकर नगर में 13 आवेदनों पर समिति की बैठक

अम्बेडकरनगर। अम्बेडकरनगर में उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग की ब्रेड एंड ब्रेकफास्ट होमस्टे नीति–2025 के तहत प्राप्त आवेदनों की समीक्षा के लिए जिला स्तरीय समिति की बैठक कलेक्ट्रेट में आयोजित हुई।…

Continue reading