तेज रफ्तार कार और ट्रक की टक्कर में बीएससी छात्र की मौत, दो घायल

  • अयोध्या रोड पर भीषण सड़क हादसा, बीएससी छात्र की मौत
  • दो अन्य साथी गंभीर रूप से घायल, इलाज जारी
  • तेज रफ्तार कार और ट्रक की टक्कर

लखनऊ। अयोध्या रोड पर रविवार तड़के एक भीषण सड़क हादसे में बीएससी छात्र राहुल वर्मा (25) की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उसके दो साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों दोस्त किसी मित्र के जन्मदिन पर गए थे और होटल से लौट रहे थे।

जानकारी के अनुसार, खदरा निवासी राहुल अपने दोस्तों अभिषेक और रजी के साथ पोलो कार से कालिका हवेली होटल से लौट रहे थे। सुबह लगभग 4 बजे कार तेज रफ्तार में यू-टर्न लेने की कोशिश कर रही थी, तभी सामने से आ रहे ट्रक से जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भयानक थी कि कार का अगला हिस्सा ट्रक के अंदर घुस गया।

स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस और लोगों की मदद से घायलों को लोहिया संस्थान की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान राहुल की मौत हो गई, जबकि दोनों अन्य घायलों की हालत स्थिर बताई जा रही है।

पुलिस ने पंचनामा कर शव का पोस्टमॉर्टम कर परिजनों को सौंप दिया है। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने ट्रक ड्राइवर की तलाश शुरू कर दी है और मामले की जांच जारी है।

Related Posts

अलमास टावर, लखनऊ में भव्य इफ्तार का आयोजन

रोज़ेदारों के साथ विभिन्न समुदायों की सहभागिता, भाईचारे और सौहार्द का संदेश लखनऊ। पवित्र रमज़ान माह के अवसर पर बर्लिंगटन चौराहे स्थित अलमास टावर में शनिवार को एक भव्य, सुव्यवस्थित…

Continue reading
हलवासिया ग्रुप की 4 संपत्तियां कुर्क

27.98 करोड़ वसूली मामले में बड़ा आदेश 27.98 करोड़ वसूली मामले में बड़ा आदेश लखनऊ। राजधानी की कॉमर्शियल कोर्ट ने 27.98 करोड़ रुपये की वसूली से जुड़े आर्बिट्रेशन मामले में…

Continue reading