सड़क हादसे में घायल सफाईकर्मी की इलाज के दौरान मौत

  • सड़क हादसे में घायल सफाईकर्मी की 12 दिन बाद इलाज के दौरान मौत
  • परिवार ने LSA कंपनी पर लापरवाही का आरोप लगाया
  • 19 घंटे से अंतिम संस्कार रोक कर कंपनी के खिलाफ प्रदर्शन

लखनऊ। टेढ़ी पुलिया के पास सड़क दुर्घटना में घायल हुए सफाईकर्मी अक्षित वाल्मीकि की इलाज के दौरान मौत हो गई। हादसे के 12 दिन बाद शुक्रवार को जब शव घर पहुंचा तो इंदिरानगर स्थित लवकुशनगर पुरानी बस्ती में हंगामा मच गया। परिजनों ने कंपनी लखनऊ स्वच्छता अभियान (LSA) पर गंभीर आरोप लगाते हुए अंतिम संस्कार से इनकार कर दिया है। उनका कहना है कि कंपनी ने न तो इलाज के दौरान कोई मदद की और न ही हादसे के बाद कोई आर्थिक सहयोग दिया।

कंपनी पर लापरवाही का आरोप, 10 हजार की मदद का विरोध
दोपहर से ही स्थानीय लोगों और परिजनों ने नगर निगम और LSA कंपनी के खिलाफ प्रदर्शन शुरू कर दिया। इसी दौरान कंपनी के अधिकारी 10 हजार रुपये की आर्थिक सहायता लेकर पहुंचे, लेकिन लोगों ने यह रकम लेने से साफ इनकार कर दिया। मौके पर पुलिस बल की तैनाती की गई है।

पार्षद बोले— LSA की लापरवाही से गई जान
स्थानीय पार्षद सुरेंद्र वाल्मीकि ने बताया कि मृतक अक्षित वाल्मीकि (20) लवकुशनगर में अपने परिवार के साथ रहते थे। परिवार के तीन सदस्य— पिता, मां और बेटा— सफाईकर्मी हैं। पार्षद ने कहा कि “कंपनी की लापरवाही के चलते युवक की जान गई। दुर्घटना के बाद कंपनी ने इलाज या सहयोग में कोई मदद नहीं की।”

Related Posts

‘हर कोई रवि किशन नहीं कि रोज शादी कर ले’: गोरखपुर में बोले सीएम योगी

गोरखपुर। मुख्यमंत्री Yogi Adityanath ने शनिवार को गोरखपुर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सांसद Ravi Kishan पर हल्के-फुल्के अंदाज में चुटकी ली। उन्होंने कहा, “परिवार के सभी लोग चाहते हैं…

Continue reading
सीएम योगी के बयान का समर्थन करते हुए बोले संजय निषाद

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री Sanjay Nishad ने मुख्यमंत्री Yogi Adityanath के बयान का समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की बातों से वह पूरी तरह सहमत हैं।…

Continue reading