मिशन शक्ति 5.0 के तहत छात्राओं को मिला सुरक्षा

अम्बेडकरनगर। महिला सशक्तिकरण की दिशा में प्रदेश सरकार द्वारा संचालित मिशन शक्ति फेस 5.0 अभियान के तहत जनपद के विभिन्न शिक्षण संस्थानों में जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इन कार्यक्रमों के माध्यम से छात्राओं को नारी सुरक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भरता के प्रति प्रेरित किया गया।

कई शिक्षण संस्थानों में एक साथ हुआ आयोजन

जागरूकता कार्यक्रम पंडित रामलखन शुक्ला पीजी कॉलेज आलापुर, फातमा गर्ल्स इंटर कॉलेज टांडा, पुष्पा खरवार महिला महाविद्यालय अरिकापुर टांडा, देव इंद्ररावती पीजी कॉलेज टांडा, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज नगर पालिका टांडा, राजकीय बालिका हाई स्कूल कहरा सलेमपुर और राजकीय बालिका हाई स्कूल फरीदपुर कुतुब टांडा में आयोजित किए गए। छात्राओं ने बड़ी संख्या में प्रतिभाग किया और विषयवस्तु को गंभीरता से समझा।

हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी से बढ़ा आत्मविश्वास

कार्यक्रम के दौरान छात्राओं को विभिन्न महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई।

इन नंबरों के उपयोग और कार्यप्रणाली को विस्तार से समझाते हुए छात्राओं को आपात स्थिति में सतर्क रहने और तुरंत सहायता लेने की सलाह दी गई।

साइबर सुरक्षा से लेकर सामाजिक सुरक्षा तक

सत्रों में साइबर अपराधों से सुरक्षा, गुड टच-बैड टच की समझ, ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचाव और सामाजिक वातावरण में सजग रहने जैसे विषयों पर विशेष ध्यान दिया गया। छात्राओं को बताया गया कि आत्मरक्षा के लिए सूचना और सतर्कता सबसे बड़ा हथियार है।

योजनाओं की भी दी गई जानकारी

जागरूकता कार्यक्रम के दौरान छात्राओं को राज्य सरकार की प्रमुख योजनाओं के बारे में भी बताया गया

छात्राओं को बताया गया कि ये योजनाएं न केवल आर्थिक सहारा देती हैं, बल्कि शिक्षा और आत्मनिर्भरता के रास्ते खोलती हैं। टीम ने इन योजनाओं के पात्रता मानकों, आवेदन प्रक्रिया और लाभ की विस्तार से जानकारी दी।

Related Posts

मनरेगा रोजगार की संवैधानिक गारंटी

अम्बेडकरनगर। मनरेगा को लेकर जिले में राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। मनरेगा बचाओ संग्राम के पर्यवेक्षक कमलनयन वर्मा ने कहा कि मनरेगा देश के करोड़ों ग्रामीण परिवारों के लिए…

Continue reading
अम्बेडकरनगर में नैनो उर्वरकों पर जनपद स्तरीय कार्यशाला

अम्बेडकरनगर (अकबरपुर)। मृदा स्वास्थ्य संरक्षण और टिकाऊ कृषि को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शुक्रवार को कृषि भवन स्थित किसान सभागार में ‘धरती माता बचाओ अभियान’ के तहत जनपद स्तरीय…

Continue reading