शादी से 20 दिन पहले 17 वर्षीय छात्रा की हत्या, फौजी हर्षवर्धन सिंह गिरफ्तार

प्रयागराज। शादी से 20 दिन पहले 17 साल की छात्रा साक्षी की हत्या का खुलासा हुआ। 10 नवंबर को शहर से 15 किलोमीटर दूर बाग में हत्या कर लाश जमीन में दबा दी गई थी। पांच दिन बाद कुत्तों ने जमीन खोद दी, जिससे हाथ और बाल दिखने लगे।

पुलिस ने बाग में सर्च ऑपरेशन के दौरान एक बैग बरामद किया। बैग में किताब मिली, जिसमें फौजी हर्षवर्धन सिंह उर्फ दीपक कुमार का नाम और नंबर था। घर की तलाशी में भी 23 जनवरी को दीपक का जन्मदिन लिखी पर्ची मिली। इन सुरागों के आधार पर पुलिस हर्षवर्धन तक पहुँची।

जांच में पता चला कि हत्या के बाद भी दीपक घटनास्थल पर मौजूद था और पुलिस की गतिविधियों पर नजर रख रहा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button