महिला की संदिग्ध मौत, सास और देवरानी पर ज़हर देने का आरोप

  • झगड़े के बाद बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में इलाज के दौरान मौत
  • पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर जांच शुरू की
  • पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई तय होगी

जपुरा, अम्बेडकरनगर। बसखारी थाना क्षेत्र के घेरवा मरोचा गांव में गुरुवार देर रात एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी। मृतका की पहचान मधु निषाद (पत्नी संजय निषाद) के रूप में हुई है।

घटना के अनुसार, मधु ने अपनी सास ज्ञानमती और देवरानी रंजना पर ज़हर देने का आरोप लगाया। स्थानीय सूत्रों के अनुसार, विवाद उस समय शुरू हुआ जब रात के समय किसी बात को लेकर मधु और परिवार के अन्य सदस्यों के बीच कहासुनी हो गई।

विवाद के दौरान हुई स्थिति गंभीर

जानकारी के मुताबिक, झगड़े के दौरान मधु को कथित रूप से कोई जहरीला पदार्थ दिया गया, जिससे उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। गंभीर हालत में उसकी बेटी ने अपने मामा को सूचना दी, जिसके बाद ननिहाल पक्ष के लोग मौके पर पहुंचे।

मधु को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। बताया जाता है कि मृतका ने अस्पताल पहुंचने से पहले बयान दिया कि “मेरी सास और देवरानी ने मुझे ज़हर दिया है।”

पुलिस ने किया घटनास्थल का निरीक्षण

सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष सुनील कुमार पाण्डेय घटनास्थल पर पहुंचे और पूरे स्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मामले में जांच शुरू कर दी है।

स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि परिवार में अक्सर कहासुनी और विवाद होते रहते थे। घटना के बाद पूरे गांव में तनाव का माहौल है।

Back to top button