कानपुर में मेडिकल स्टोर पर हमला, LLB छात्र घायल

  • दवा लेने गए छात्र पर मेडिकल स्टोर संचालक और तीन साथियों ने चापड़ से हमला किया
  • सिर फटा, पेट फटा, हाथ की दो उंगलियां कट गईं, 2 घंटे की सर्जरी में बचाई गई जान
  • परिजनों का आरोप: हमलावरों ने पुलिस से साठगांठ कर घायल छात्र के खिलाफ केस दर्ज कराया

कानपुर। रावतपुर थाना क्षेत्र में शनिवार रात एक LLB छात्र अभिजीत सिंह चंदेल (22) पर मेडिकल स्टोर संचालक और उसके तीन साथियों ने बर्बर हमला कर दिया। छात्र दवा लेने स्टोर गया था। हमले में उसका सिर फट गया, पेट फट गया और आंतें बाहर आ गईं, साथ ही हाथ की दो उंगलियां कट गईं

घटना की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और छात्र को एक-एक करके चार अस्पताल ले गए, लेकिन गंभीर हालत के कारण भर्ती करने से सभी अस्पताल ने मना कर दिया। अंत में रीजेंसी अस्पताल ने छात्र को एडमिट किया। डॉक्टरों ने 2 घंटे की आपरेशन के बाद पेट और सिर की सर्जरी की, हाथ की उंगलियों को जोड़ा गया।

छात्र की मां नीलम सिंह चंदेल ने आरोप लगाया कि हमलावरों ने पुलिस के साथ साठगांठ कर उनके बेटे के खिलाफ रंगदारी और मारपीट का मामला दर्ज करा दिया।

डीसीपी वेस्ट दिनेश त्रिपाठी ने बताया कि शुरुआती शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया गया था। बाद में जब छात्र रीजेंसी अस्पताल में भर्ती हुए, तब दोनों पक्षों की शिकायतों के आधार पर मामले में कार्रवाई की जा रही है।

Related Posts

सिटी बस सेवा बंद होने से बेरोजगार कर्मचारी धरने पर

कानपुर। सिटी बस सेवा बंद होने के बाद बेरोजगार हुए ड्राइवर और कंडक्टरों ने शुक्रवार को परिवहन निगम के रीजनल मैनेजर (RM) कार्यालय पर धरना देकर प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने…

Continue reading
लखनऊ विश्वविद्यालय में UGC समर्थन मार्च पर हंगामा, 350 छात्रों का प्रदर्शन

लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय में शुक्रवार को UGC के समर्थन में विभिन्न छात्र संगठनों ने जोरदार प्रदर्शन किया। छात्रों ने ‘समता संवर्धन मार्च’ निकालने की घोषणा की थी, लेकिन मार्च शुरू…

Continue reading