ब्रिटेन: किंग चार्ल्स ने प्रिंस एंड्रयू से शाही उपाधियां और रॉयल लॉज छीनी

किंग चार्ल्स ने प्रिंस एंड्रयू से शाही उपाधियां छीनी

रॉयल लॉज खाली करने का आदेश

यौन शोषण के पुराने आरोप फिर चर्चा में

लंदन। ब्रिटेन के किंग चार्ल्स ने अपने छोटे भाई प्रिंस एंड्रयू से ‘प्रिंस’ का खिताब और सभी शाही उपाधियां वापस ले ली हैं। इसके साथ ही उन्हें विंडसर स्थित उनके घर ‘रॉयल लॉज’ को खाली करने का आदेश भी दिया गया है।

बकिंघम पैलेस ने गुरुवार को बयान जारी कर बताया कि किंग चार्ल्स ने प्रिंस एंड्रयू की शैली, उपाधियों और सम्मानों को हटाने की औपचारिक प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके बाद अब उन्हें ‘एंड्रयू माउंटबेटन-विंडसर’ के नाम से ही जाना जाएगा।

यौन शोषण के आरोप:
65 साल के एंड्रयू पर अमेरिकी अपराधी जेफ्री एपस्टीन के साथ उनके रिश्तों को लेकर लंबे समय से विवाद रहा है। पीड़िता वर्जिनिया गिफ्रे ने आरोप लगाया था कि 2001 में जब वह 17 साल की थी, तब प्रिंस एंड्रयू ने उनका यौन शोषण किया था।

इस महीने की शुरुआत में ही एंड्रयू को ड्यूक ऑफ यॉर्क का खिताब इस्तेमाल करने से रोक दिया गया था।

रॉयल लॉज से हटना अनिवार्य:
प्रिंस एंड्रयू 2003 से रॉयल लॉज में रह रहे थे। यह 30 कमरों वाला घर विंडसर ग्राउंड्स में स्थित है और पहले क्वीन मदर का निवास था। 2002 में क्वीन मदर के निधन के बाद एंड्रयू को इस प्रॉपर्टी की 75 साल की लीज दी गई थी।

प्रिंस एंड्रयू की पूर्व पत्नी सारा फर्ग्यूसन को भी रॉयल लॉज छोड़कर अलग रहने की व्यवस्था करनी होगी। दोनों का तलाक 1996 में हो चुका है, लेकिन वे लंबे समय तक रॉयल लॉज में रह रहे थे।

Related Posts

बांग्लादेश: तारिक रहमान 17 फरवरी को नए प्रधानमंत्री के रूप में लेंगे शपथ

ढाका। बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) के चेयरमैन तारिक रहमान 17 फरवरी को देश के नए प्रधानमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। इस अवसर पर भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई…

Continue reading
इस्लामाबाद के शिया इमामबाड़े में जुमे की नमाज़ के दौरान धमाका

इस्लामाबाद (पाकिस्तान)। पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद के तर्लाई कालान इलाके में शुक्रवार को जुमे की नमाज़ के दौरान शिया समुदाय के इमामबाड़ा में एक आत्मघाती धमाका हुआ, जिसमें बड़ी संख्या…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *