विजय थलपति को TVK का मुख्यमंत्री उम्मीदवार घोषित

  • चुनावी गठबंधन तय करने का मिला पूर्ण अधिकार
  • करूर भगदड़ की संवेदनाएं व्यक्त, जांच पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक
  • रैलियों में भारी भीड़, 2026 विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज

महाबलीपुरम। साउथ फिल्मों के मशहूर अभिनेता विजय थलपति की पार्टी तमिलगा वेत्री कझगम (TVK) ने बुधवार को महाबलीपुरम के एक होटल में विशेष बैठक आयोजित की। इस बैठक में विजय को 2026 तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी का मुख्यमंत्री उम्मीदवार घोषित किया गया। साथ ही उन्हें चुनावी गठबंधन तय करने का पूर्ण अधिकार भी सौंपा गया।

करूर में हुई भगदड़ के बाद यह विजय की पहली बार स्पेशल जनरल काउंसिल की बैठक थी, जिसमें उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। विजय ने कहा कि 2026 विधानसभा चुनाव में मुकाबला केवल TVK और सत्तारूढ़ DMK के बीच होगा, और TVK को 100% सफलता मिलने की उम्मीद है।

उन्होंने करूर भगदड़ में 41 लोगों की मौत और 60 से अधिक घायल होने की घटना पर भी अपनी संवेदनाएं व्यक्त की। विजय ने कहा कि अपनों को खोने का उन्हें गहरा दुख है। उन्होंने यह भी बताया कि तमिलनाडु सरकार द्वारा बनाई गई एक सदस्यीय जांच कमेटी पर लोगों को सवाल उठाने के बाद सुप्रीम कोर्ट ने इसे निलंबित कर दिया।

दरअसल, विजय ने 2 फरवरी 2024 को TVK पार्टी की स्थापना की थी। विधानसभा चुनाव 2026 में उतरने की घोषणा के बाद वे राज्यभर में रैलियों का आयोजन कर रहे हैं। करूर में रैली के लिए 10,000 लोगों की अनुमति थी, लेकिन 50,000 की भीड़ जमा हो गई थी।

Related Posts

पीएम मोदी से मिले गूगल सीईओ सुंदर पिचाई, AI सहयोग पर हुई चर्चा

नई दिल्ली। Google के सीईओ Sundar Pichai ने 18 फरवरी को प्रधानमंत्री Narendra Modi से मुलाकात की। पीएम मोदी ने मुलाकात की तस्वीरें साझा करते हुए बताया कि भारत में…

Continue reading
गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस में युवती से दुष्कर्म की कोशिश

गोरखपुर। गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस के एसी प्रथम श्रेणी कोच में एक 22 वर्षीय युवती से दुष्कर्म की कोशिश का मामला सामने आया है। आरोपी टीटीई राहुल कुमार को रेलवे प्रशासन ने…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *