शुगर मरीज के हाथ-पैर बांधकर रखा, इलाज के दौरान मौत

निष्प्रयोज्य बरामदे में बंधा मरीज, वीडियो वायरल

इलाज में लापरवाही के आरोप, मेडिकल कॉलेज में मौत

तीन सदस्यीय कमेटी करेगी जांच

अयोध्या जिला अस्पताल से इंसानियत को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक शुगर मरीज को अस्पताल के सुनसान बरामदे में हाथ-पैर बांधकर रखा गया। उसके सामने खाने की थाली रखी गई, लेकिन बंधे होने के कारण वह थाली तक नहीं पहुंच सका। यह पूरी घटना कैमरे में कैद हो गई और वीडियो वायरल होते ही प्रशासन हरकत में आ गया।

अस्पताल से मेडिकल कॉलेज भेजे जाने के बाद मरीज की मौत

वीडियो सामने आने के बाद प्रशासन ने मरीज को अयोध्या मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान सालिग राम के रूप में हुई है, जो होटल में बावर्ची का काम करते थे। वह मानसिक रूप से पूरी तरह स्वस्थ थे, लेकिन उन्हें गलती से मानसिक रोगी समझकर गलत इलाज दिया गया।

शुगर लेवल घट-बढ़ने से हुई बेहोशी
परिजनों ने बताया कि सालिग राम 4 नवंबर को काम पर निकले थे, लेकिन रास्ते में बेहोश हो गए। ई-रिक्शा चालक ने उन्हें जिला अस्पताल के गेट पर छोड़ दिया। डॉक्टरों ने बिना जांच के उन्हें “पागल” समझ लिया और निष्प्रयोज्य बरामदे में ले जाकर हाथ-पैर बांध दिए। जांच में बाद में सामने आया कि उनकी शुगर बार-बार घट-बढ़ रही थी।

Related Posts

भारत-पाक मैच से पहले ईशान किशन की शादी की चर्चा तेज

भारत और पाकिस्तान के बीच टी-20 मुकाबले से पहले टीम इंडिया के ओपनर ईशान किशन की शादी को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। ईशान के दादा अनुराग पांडेय ने…

Continue reading
बाराबंकी में बिजली तार चोरी का अंतरजनपदीय गिरोह गिरफ्तार

बाराबंकी। उत्तर प्रदेश पुलिस ने बाराबंकी में बिजली के तार चोरी करने वाले अंतरजनपदीय गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने पांच शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है और उनके…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *