पूर्व सांसद रितेश पांडे ने कीर्तन दरबार व शोभा यात्रा में दी श्रद्धांजलि

अम्बेडकरनगर। श्री गुरु नानक देव जी महाराज के 556वें प्रकाश पर्व एवं श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी के 350वें शहीदी दिवस के पावन अवसर पर रविवार को अयोध्या में भव्य कीर्तन दरबार, शोभा यात्रा और लंगर का आयोजन किया गया। इस धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। कार्यक्रम में पूर्व सांसद रितेश पांडे ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हुए गुरु परंपरा को नमन किया और समाज में प्रेम, एकता व सेवा के संदेश को आत्मसात करने का आह्वान किया।

भव्य शोभा यात्रा में उमड़ा श्रद्धा का सागर

प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में शहर की सड़कों पर निकली शोभा यात्रा ने धार्मिक माहौल को आध्यात्मिक रंगों में रंग दिया। पंच प्यारों की अगुवाई में निकली इस यात्रा में नगर की विभिन्न संस्थाओं, गुरुद्वारा समितियों और श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। शोभा यात्रा में गुरु ग्रंथ साहिब का विशेष सजाए गए पालकी साहिब में विराजमान स्वरूप नगर भ्रमण पर निकला। चारों ओर ‘जो बोले सो निहाल, सत श्री अकाल’ के जयकारों से वातावरण गूंज उठा।

Related Posts

सड़क सुरक्षा पर प्रशासन की सख्ती

अम्बेडकरनगर में सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण के उद्देश्य से जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) ज्योत्स्ना बंधु…

Continue reading
होमस्टे नीति–2025 : अम्बेडकर नगर में 13 आवेदनों पर समिति की बैठक

अम्बेडकरनगर। अम्बेडकरनगर में उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग की ब्रेड एंड ब्रेकफास्ट होमस्टे नीति–2025 के तहत प्राप्त आवेदनों की समीक्षा के लिए जिला स्तरीय समिति की बैठक कलेक्ट्रेट में आयोजित हुई।…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *