बेटी की शादी का कार्ड बांटकर लौट रहे पिता की सड़क हादसे में मौत

लखनऊ। इंटौजा थाना क्षेत्र में एक दुखद सड़क हादसा हुआ, जिसमें बेटी की शादी का कार्ड बांटकर लौट रहे 60 वर्षीय बुजुर्ग परशुराम यादव की मौत हो गई। उनके साथ बाइक पर सवार बेटा राजू यादव गंभीर रूप से घायल है और उसका इलाज जारी है।

हादसा कैसे हुआ

परशुराम यादव और उनका बेटा बुधवार शाम बेटी रोली की 25 नवंबर को होने वाली शादी के कार्ड बांटने निकले थे। कार्ड वितरण के बाद रात करीब 8:30 बजे वे घर लौट रहे थे। मानपुर मंडी के पास पीछे से आती तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी।

बाइक पर सवार बाप-बेटे गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हें इलाज के लिए राम सागर मिश्रा संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। अस्पताल में इलाज के दौरान परशुराम यादव की मौत हो गई, जबकि उनके बेटे का इलाज चल रहा है।

कार ड्राइवर फरार

पुलिस के अनुसार, दुर्घटना के बाद कार ड्राइवर मौके से भाग गया। रास्ते में उसने बगहा गांव और गड़ाह गांव में दो अन्य लोगों को भी टक्कर मारी। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

परिवार पर दुख का साया

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वे बताते हैं कि परशुराम अपनी बेटी की शादी को लेकर बेहद खुश थे, लेकिन उसकी विदाई से पहले यह दुखद घटना घटी। परशुराम खेती-किसानी करते थे और उनके छह बच्चे हैं, जिनमें रोली सबसे छोटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button