प्रोविजन स्टोर में भीषण आग, दमकल ने 1 घंटे में पाया काबू

लखनऊ। कैसरबाग थाना क्षेत्र में शुक्रवार तड़के एक प्रोविजन स्टोर में भीषण आग लग गई। रात करीब 3 बजे कंट्रोल रूम को सूचना मिलते ही हजरतगंज फायर स्टेशन से दमकल की दो गाड़ियां मौके पर भेजी गईं। फायर ब्रिगेड ने करीब 1 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया

लोहे का शटर तक लाल हो गया

घटना गुलामी कसाई मस्जिद के सामने स्थित महेश साहू की दुकान में हुई। जब दमकलकर्मी पहुंचे, दुकान के भीतर सामान धधक रहा था और आग की लपटें इतनी तेज थीं कि दुकान का लोहे का शटर भी पूरी तरह लाल हो चुका था। लपटों के तेजी से फैलने से आसपास की दुकानों तक आग पहुंचने का खतरा बढ़ गया था।

फायर ब्रिगेड की तेज कार्रवाई से बड़ा हादसा टला

सिचुएशन की गंभीरता को देखते हुए फायरकर्मियों ने चारों दिशाओं से घेराबंदी करते हुए आग बुझाने का ऑपरेशन शुरू किया। करीब एक घंटे की लगातार कोशिशों के बाद आग पूरी तरह बुझाई जा सकी।
फायरकर्मियों की मुस्तैदी से आसपास की दुकानों को नुकसान से बचा लिया गया। हालांकि, प्रोविजन स्टोर में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया।

शॉर्ट सर्किट की आशंका

पुलिस के मुताबिक, प्रारंभिक जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट मानी जा रही है। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button