एमएमसी अम्बेडकरनगर में स्पर्श–2025 फ्रेशर पार्टी

महामाया राजकीय एलोपैथिक मेडिकल कॉलेज, अम्बेडकरनगर में 20 नवम्बर 2025 को एमबीबीएस 2025 बैच के स्वागत हेतु स्पर्श–2025 फ्रेशर पार्टी का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम 2024 बैच द्वारा सरदार वल्लभ भाई पटेल प्रेक्षागृह में आयोजित हुआ। दो चरणों में संपन्न इस फ्रेशर समारोह में नई प्रतिभाओं ने अपनी प्रस्तुति से वरिष्ठों और संकाय सदस्यों को प्रभावित किया।

पहला चरण : 20 छात्र–छात्राओं का चयन
फ्रेशर पार्टी के पहले चरण में 10 छात्र और 10 छात्राओं का चयन किया गया। चयन का आधार रहा—बोलने की कला, व्यवहार, आत्मविश्वास, रचनात्मकता और स्टेज प्रेज़ेंस। इन सभी प्रतिभागियों को फाइनल राउंड के लिए आगे बढ़ाया गया।

दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम का औपचारिक शुभारंभ
दूसरे चरण की शुरुआत चिकित्सा महाविद्यालय के प्रधानाचार्य प्रो. (डॉ) मुकेश यादव द्वारा दीप प्रज्वलन से हुई। वरिष्ठ छात्रों ने परंपरा के अनुसार सभी फ्रेशर्स का दही–चीनी से स्वागत किया और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। पूरा सभागार तालियों से गूंज उठा जब नए बैच ने मंच पर कदम रखा।

नृत्य, गायन और विविध प्रस्तुतियों ने जीता दिल
फाइनल राउंड और सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रतिभागियों ने नृत्य, गायन और अन्य रचनात्मक प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया। हर प्रस्तुति पर दर्शकों की जोरदार तालियां गूंजती रहीं। जूरी मेंबरों ने प्रदर्शन, आत्मविश्वास और व्यक्तित्व के आधार पर चयन प्रक्रिया को आगे बढ़ाया।

मिस्टर और मिस फ्रेशर की घोषणा
सांस्कृतिक कार्यक्रम के समापन के बाद वह क्षण आया जिसका सभी को इंतजार था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button