पॉक्सो के आरोपी को कोतवाली टांडा पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा

अंबेडकरनगर। कोतवाली टांडा पुलिस ने पॉक्सो एक्ट सहित गंभीर धाराओं में वांछित एक आरोपी को शनिवार देर रात गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। पुलिस काफी समय से इस मामले में आरोपी की तलाश कर रही थी।

जगदीशपुर नहर के पास छापेमारी, आरोपी हिरासत में

निरीक्षक दीपक सिंह रघुवंशी के नेतृत्व में कांस्टेबल अवनीश कुमार यादव और सूरज गिरि ने शनिवार रात जगदीशपुर नहर के पास दबिश दी। इस दौरान वांछित आरोपी आनंद शास्त्री को पकड़ लिया गया।
उसके खिलाफ कोतवाली टांडा में मुकदमा संख्या 384/25, धारा 65(1)/351(3) BNS तथा 4(2) पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज था।

गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई पूरी करते हुए आरोपी को न्यायालय में पेश कर चलान कर दिया।

Related Posts

सड़क सुरक्षा पर प्रशासन की सख्ती

अम्बेडकरनगर में सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण के उद्देश्य से जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) ज्योत्स्ना बंधु…

Continue reading
होमस्टे नीति–2025 : अम्बेडकर नगर में 13 आवेदनों पर समिति की बैठक

अम्बेडकरनगर। अम्बेडकरनगर में उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग की ब्रेड एंड ब्रेकफास्ट होमस्टे नीति–2025 के तहत प्राप्त आवेदनों की समीक्षा के लिए जिला स्तरीय समिति की बैठक कलेक्ट्रेट में आयोजित हुई।…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *