
- कुल 411 छात्रों का दो बड़ी कंपनियों में चयन
- कॉग्नीजेंट में 241 छात्रों को मिला मौका
- असेंचर में 170 छात्रों का चयन
- 6.75 से 7 लाख रुपये तक का पैकेज
मथुरा स्थित जीएलए विश्वविद्यालय ने एक बार फिर अपने शानदार प्लेसमेंट प्रदर्शन से नया कीर्तिमान स्थापित किया है। Capgemini में बड़े चयन के बाद अब Cognizant और Accenture जैसी दिग्गज कंपनियों में कुल 411 छात्रों का चयन हुआ है।
विश्वविद्यालय के अनुसार, कॉग्नीजेंट में बीटेक कंप्यूटर साइंस और बीटेक ईसी-सीएस के शैक्षणिक सत्र 2025-26 के 241 छात्रों को 6.75 लाख रुपये तक के वार्षिक पैकेज पर नियुक्ति मिली है। यह संख्या पिछले सत्र 2024-25 के मुकाबले कई गुना अधिक है, साथ ही पैकेज में भी उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है।
वहीं, असेंचर में बीटेक कंप्यूटर साइंस, बीटेक ईसी-वीएलएसआई और एमसीए के 170 छात्रों का चयन 7 लाख रुपये तक के वार्षिक पैकेज पर हुआ है। यह आंकड़ा भी पिछले वर्ष की तुलना में काफी अधिक है और पैकेज में भी बढ़ोतरी देखने को मिली है।
विश्वविद्यालय का कहना है कि ये आंकड़े दर्शाते हैं कि संस्थान का प्लेसमेंट ग्राफ तेजी से ऊपर बढ़ रहा है और देश-विदेश की बड़ी कंपनियां यहां के छात्रों पर भरोसा जता रही हैं।









