हरिद्वार में 14 जनवरी से 20 अप्रैल तक भव्य आयोजन

हरिद्वार। उत्तराखंड में 2027 में होने वाले अर्धकुंभ की तिथियां तय कर दी गई हैं। यह भव्य आयोजन 14 जनवरी से शुरू होकर 20 अप्रैल तक चलेगा। कुल 97 दिनों तक चलने वाले इस अर्धकुंभ में 10 प्रमुख स्नान होंगे। इस बार पहली बार चार शाही अमृत स्नान भी आयोजित किए जाएंगे, जिसे ऐतिहासिक फैसला माना जा रहा है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार डाम कोठी में अखाड़ा प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर तिथियों की घोषणा की। बैठक में 13 अखाड़ों के दो-दो सचिव या नामित प्रतिनिधि शामिल हुए।

संतों ने तिथियों की घोषणा के बाद कहा कि यह मेला कुंभ की तरह दिव्य और भव्य रूप में आयोजित होगा, जिससे हरिद्वार में करोड़ों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है।

Related Posts

महाराष्ट्र में हर्षवर्धन सपकाल के बयान पर सियासी घमासान

महाराष्ट्र कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल द्वारा छत्रपति शिवाजी महाराज की तुलना टीपू सुल्तान से करने पर राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया है। सपकाल ने बुलढाणा में एक कार्यक्रम…

Continue reading
8.2% ब्याज के साथ SCSS से पाएं तिमाही तय इनकम

नई दिल्ली। अगर आप सीनियर सिटीजन हैं और रिटायरमेंट के बाद अपनी इनकम सुनिश्चित करना चाहते हैं, तो पोस्ट ऑफिस सीनियर सिटीजंस सेविंग्स स्कीम (SCSS) आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *