मुरादाबाद में BLO शिक्षक की आत्महत्या

मुरादाबाद में BLO शिक्षक सर्वेश सिंह ने की आत्महत्या

सुसाइड नोट में लिखा- SIR के टारगेट पूरे नहीं कर पा रहा था

परिवार में कोहराम, चार बेटियों की देखभाल को लेकर चिंता

मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में एक BLO (Booth Level Officer) शिक्षक सर्वेश सिंह (46) ने रविवार सुबह अपने कमरे में फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली। उनके अचानक निधन से परिवार में कोहराम मच गया।

सर्वेश सिंह ने आत्महत्या से पहले बेसिक शिक्षा अधिकारी (BEO) के नाम 3 पेज का सुसाइड नोट लिखा, जिसमें उन्होंने काम का भारी दबाव और लक्ष्य पूरे न कर पाने की चिंता जाहिर की। नोट में उन्होंने बताया कि वे रात-दिन काम करते रहे, लेकिन फिर भी SIR का टारगेट हासिल नहीं कर पाए

सुसाइड नोट में उन्होंने लिखा कि रातें बेहद मुश्किल और चिंता में कटती हैं, नींद केवल 2-3 घंटे ही आती है। साथ ही, उन्होंने अपने परिवार की चिंता जताई और लिखा कि उनकी चार बेटियां हैं, जिनमें से दो की तबीयत कई दिनों से खराब है, और वह उनके लिए जीना चाहते थे, लेकिन दबाव के कारण आत्महत्या का रास्ता चुन लिया।

यह मामला शिक्षक और सरकारी कर्मचारियों पर बढ़ते काम के दबाव और मानसिक स्वास्थ्य की चुनौतियों को फिर से उजागर करता है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आत्महत्या की पुष्टि की है और आगे की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button