इशिका कुमारी गौतम की संदिग्ध मौत

लखनऊ। सरोजनीनगर के गहरू निवासी इशिका कुमारी गौतम की लगभग दो महीने पहले हुई संदिग्ध मौत के मामले में नया मोड़ आया है। इशिका के भाई संतोष कुमार ने इसे दहेज हत्या बताया था और पुलिस आयुक्त लखनऊ से शिकायत की थी। पुलिस आयुक्त के निर्देश पर बंथरा पुलिस ने अब पति समेत ससुराल पक्ष के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

शादी के बाद से ससुराल से प्रताड़ना का आरोप
संतोष के अनुसार, इशिका का विवाह वर्ष 2017 में बंथरा के भदोई निवासी अजीत कुमार से हुआ था। शादी के बाद से ही ससुराल वाले दहेज में दिए गए सामानों से असंतुष्ट थे और लगातार चारपहिया वाहन की मांग कर रहे थे।

आरोप है कि विवाह के बाद से ही इशिका को सास-ससुर, पति, देवर और ननद शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहे थे। पहली गर्भावस्था के दौरान कन्या भ्रूण की आशंका पर उसके साथ मारपीट की गई और घर से निकाल दिया गया था। 2019 में पुत्री के जन्म के समय भी ससुराल वालों ने कोई सहयोग नहीं किया; बच्ची का पालन-पोषण मायके वालों ने किया

सुलह समझौते के बाद भी प्रताड़ना जारी
ग्रामीणों की मध्यस्थता में वर्ष 2022 में सुलह समझौता हुआ और इशिका को दोबारा ससुराल भेजा गया था। इसके बावजूद प्रताड़ना जारी रही। इशिका ने महिला आयोग और न्यायालय में भरण-पोषण का वाद भी दायर किया था।

संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत
15 सितंबर को संतोष को सूचना मिली कि इशिका ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजन घटनास्थल पर पहुंचे तो ससुराल वालों ने उन्हें अंदर जाने नहीं दिया। आरोप है कि पुलिस के पहुंचने से पहले ही फंदा काटकर शव नीचे उतार दिया गया

Related Posts

कानपुर में दुलारे ज्वैलर्स पर आयकर विभाग की कार्रवाई, बाजार में मचा हड़कंप

कानपुर। लालबंगला क्षेत्र स्थित दुलारे ज्वैलर्स में बुधवार दोपहर करीब 1:30 बजे आयकर विभाग की टीम ने पहुंचकर जांच शुरू कर दी। टीम ने न केवल दुकान के भीतर दस्तावेजों…

Continue reading
शीर्ष नेतृत्व से मिलकर लौटे कानपुर के निष्कासित भाजपा पार्षद

कानपुर। कानपुर के तीन निष्कासित भाजपा पार्षद पार्टी के शीर्ष नेतृत्व से मुलाकात के बाद वापस कानपुर लौट आए हैं। पार्षदों ने बताया कि उन्होंने अपनी सभी समस्याओं और शिकायतों…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *