SIR फॉर्म संकलन में रेजिडेंशियल सोसायटी और कॉलोनियों का सहयोग कम

SIR में रेजिडेंशियल सोसायटी और कॉलोनियों का सहयोग कम

डीएम अरविंद मल्लप्पा बंगारी ने विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए

बीएलओ और सुपरवाइजर को सहयोग न करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी

लखनऊ। स्पेशल इंटेंसिव रिविजन (SIR) में रेजिडेंशियल सोसायटी और कॉलोनियों में सहयोग कम होने की शिकायतें मिली हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी/डीएम अरविंद मल्लप्पा बंगारी ने इस पर नाराजगी जताई है और रेजिडेंशियल सोसायटियों में विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं।

छावनी विधानसभा क्षेत्र की कॉलोनियों जैसे पार्श्वनाथ पंचवटी, शंकर ग्रीन, एडीए हाईट्स, पार्श्वनाथ प्रेरणा, ताजनगरी फेस-1 और फेस-2 में बीएलओ और सुपरवाइजर को डोर-टू-डोर जाकर फॉर्म संकलन करना पड़ा लेकिन लोग सहयोग नहीं कर रहे थे। गेट बंद कॉलोनियों के लोग भी बाहर नहीं निकल रहे।

डीएम ने रेजिडेंशियल सोसायटियों के प्रबंधनों को निर्देश दिए हैं कि वे बीएलओ और सुपरवाइजर को फॉर्म संकलन में सहयोग करें। SIR को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई है। शिकायत मिलने पर सहयोग न करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

डीएम ने अपील की है कि सभी मतदाता गणना पत्र तुरंत भरकर बीएलओ को उपलब्ध कराएं, ताकि उनका नाम ड्राफ्ट में शामिल किया जा सके। इसके साथ ही कम प्रगति वाले बूथों पर जिला स्तरीय नोडल अधिकारी पर्यवेक्षण करते हुए डोर-टू-डोर नॉक करेंगे और फॉर्म भरवाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button