
मेरठ। सदर बाजार क्षेत्र में गुरुवार रात लगभग 12:30 बजे 26 वर्षीय युवक केशव की मां के सामने ही हत्या कर दी गई। आरोपी ने फोन कर केशव को घर से बाहर बुलाया और घर से करीब 150 मीटर दूर घेरकर सीने में तमंचे से गोली मार दी।
गोली लगते ही मां चिल्लाने लगी। पड़ोसियों और परिवार वालों की मौजूदगी में युवक को तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पीड़ित के पिता राधेश्याम ने आरोप लगाया कि हत्या उनके बेटे के जीजा अंश ने ही की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए हैं।







