जिला स्तरीय ताईक्वाण्डो प्रतियोगिता का आगाज

अम्बेडकरनगर। अम्बेडकरनगर में ताईक्वाण्डो की आठवीं स्तरीय जिला प्रतियोगिता का शुभारंभ शनिवार को एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम में हुआ। अम्बेडकरनगर ताईक्वाण्डो एसोसिएशन द्वारा आयोजित इस दो दिवसीय प्रतियोगिता का उद्घाटन जिला क्रीड़ा अधिकारी शीला भट्टाचार्य ने सीजक प्रज्वलित कर किया। उन्होंने कहा कि बच्चे पढ़ाई के साथ खेलों में सक्रिय रहें, क्योंकि खेल शरीर, मन और मस्तिष्क को ऊर्जा प्रदान करते हैं और व्यक्तित्व का संतुलित विकास करते हैं।

कई स्कूलों और क्लबों ने बढ़ाई प्रतियोगिता की चमक
प्रतियोगिता में जिले के अनेक स्कूलों और प्रशिक्षण केंद्रों के खिलाड़ी शामिल हैं, जिनमें सेंट जेवियर्स तमसा मार्ग, सेंट जेवियर्स अहरिया, सेंट जेवियर्स जलालपुर, न्यू ईरा पब्लिक स्कूल पटेल नगर, मन मार्शल आर्ट फाइट क्लब तमसा मार्ग और गुरु स्पोर्ट्स स्टेडियम अयोध्या के खिलाड़ी प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
एसोसिएशन के सचिव मंगेश कुमार मन ने बताया कि प्रतियोगिता में किड्स, सब जूनियर, कैडेट, जूनियर और सीनियर वर्ग के बालक–बालिका प्रतिभाग कर रहे हैं। ताईक्वाण्डो की दोनों विधाएँ—पुमसे और क्योर्गी—पूरा कार्यक्रम और प्रतिस्पर्धा का केंद्र हैं।

बालिका वर्ग में दमदार प्रदर्शन, कई चेहरे चमके
पहले दिन क्योर्गी सब जूनियर और कैडेट बालिका वर्ग ने पूरे स्टेडियम में उत्साह का माहौल बना दिया। खिलाड़ियों ने तकनीक, गति और संतुलन का बेहतरीन प्रदर्शन कर पदक हासिल किए। तृषा कुशवाहा, दर्पण माथुर, ओजस्वी यादव, शिवानी सिंह, समृद्धि मेहरोत्रा और काव्या पटेल ने शानदार प्रहार और फुर्ती के दम पर स्वर्ण पदक जीते। वहीं अदिति विश्वकर्मा, आर्या, दिव्यांशी यादव, आरुही यादव, अर्चिता मौर्या और आराध्या सिंह ने सधे हुए प्रदर्शन से रजत पदक हासिल किए।
प्रतियोगिता में कांस्य पदक के लिए हुए मुकाबले भी काफी रोमांचक रहे, जिसमें प्राची, तान्या पाठक, नाव्या चौरसिया और प्रतीक्षा पटेल सफल रहीं। बालिका वर्ग का यह प्रदर्शन पहला दिन खास बनाने में अहम रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button