PM मोदी ने NDA बैठक में बिहार जीत पर नीतीश कुमार की तारीफ की

लखनऊ/नई दिल्ली। संसद की लाइब्रेरी बिल्डिंग में मंगलवार को नेशनल डेमोक्रेटिक अलायंस (NDA) की संसदीय दल की बैठक हुई, जिसमें बिहार विधानसभा चुनाव में NDA की जीत का जश्न मनाया गया। बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार जीत पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को माला पहनाकर सम्मानित किया।

प्रधानमंत्री मोदी ने बैठक में कहा कि सरकार फालतू पेपरवर्क और लंबे फॉर्म के कल्चर को खत्म करना चाहती है। उनका जोर नागरिकों के दरवाजे पर सेवा देने और बार-बार डेटा जमा करने की जरूरत को खत्म करने पर रहा। उन्होंने कहा कि नियम और कानून अच्छे हैं, लेकिन सिस्टम को ठीक करने के लिए लोगों को परेशान नहीं किया जाना चाहिए।

बैठक में पीएम मोदी ने नीतीश कुमार की भी जमकर तारीफ की और उन्हें बिहार जीत का शिल्पकार बताया। साथ ही उन्होंने इंडिगो एयरलाइन संकट पर भी टिप्पणी की और कहा कि लोगों को किसी तरह की असुविधा नहीं होनी चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button