अंबेडकरनगर पुलिस का अपराध समीक्षा गोष्ठी में सख्त रवैया

अंबेडकरनगर। जनपद में शांति और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक अभिजित आर. शंकर ने सोमवार को रिजर्व पुलिस लाइन सभागार कक्ष में अपराध समीक्षा गोष्ठी आयोजित की। गोष्ठी में जनपद के सभी पुलिस अधिकारी शामिल हुए और हाल की आपराधिक गतिविधियों की समीक्षा कर प्रभावी नियंत्रण को लेकर महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए गए।

इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी हरेन्द्र कुमार, पूर्वी श्याम देव, क्षेत्राधिकारी, थाना प्रभारी, शाखा प्रभारी और पुलिस कर्मी उपस्थित रहे। समीक्षा बैठक के दौरान जनपद की सुरक्षा स्थिति पर गहन चर्चा हुई एवं आगामी रणनीतियों को लेकर स्पष्ट निर्देश जारी किए गए।

मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों पर विशेष निगरानी

पुलिस अधीक्षक ने निर्देश दिए कि मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए पुलिस को सतर्क रहना होगा। उन्होंने कहा कि ऐसे इलाकों में गश्त बढ़ाई जाए और सामाजिक सामंजस्य को बनाए रखने के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएं।

साथ ही सभी थाना स्तर पर CCTV कैमरों को बेहतर कार्यशील रखते हुए निरंतर निगरानी सुनिश्चित की जाए। तकनीकी साधनों के प्रभावी उपयोग से घटनाओं पर समय रहते नियंत्रण संभव होगा।

सोशल मीडिया पर निगरानी अनिवार्य

डिजिटल मंचों पर फैलाई जाने वाली अफवाहें और असामाजिक गतिविधियों को देखते हुए महोदय ने सोशल मीडिया की मॉनिटरिंग बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की आपत्तिजनक या शांति भंग करने वाली पोस्ट को तुरंत चिन्हित कर कार्रवाई की जानी चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button