लखनऊ में 6 साल की बच्ची को जंगल ले जाने की कोशिश, मौसा गिरफ्तार

लखनऊ। गुडंबा थाना क्षेत्र में 6 साल की बच्ची से हैवानियत की कोशिश का मामला सामने आया। बच्ची को उसके रिश्ते के मौसा रमेश (32) ने कबाब रोल खिलाने और ई-रिक्शा से घुमाने के बहाने जंगल में ले जाने की कोशिश की

गनीमत रही कि आरोपी अधिक शराब पीने के कारण बेसुध होकर सो गया, जिससे बच्ची हैवानियत का शिकार होने से बच गई।

राहगीर की मदद से पुलिस को सूचना

  • एक राहगीर ने बच्ची को देखकर पुलिस को सूचना दी
  • पुलिस ने बच्ची को उसके परिजनों के हवाले कर दिया
  • बच्ची ने बताया कि मौसा उसे कबाब रोल खिलाकर घुमाने के बहाने जंगल ले गया और वहां पर गंदी बात करने की कोशिश की।

अभियुक्त की गिरफ्तारी

पुलिस ने आरोपी रमेश को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया

घटना 7 दिसंबर, रविवार शाम करीब 5 बजे हुई थी, जबकि बच्ची 8 दिसंबर, सोमवार तड़के लगभग 3:30 बजे बरामद हुई।

बच्ची के लापता होने का शुरुआती विवरण

  • गुडंबा थाना क्षेत्र में बच्ची एलकेजी की छात्रा है और उसके पिता मजदूरी करते हैं
  • 7 दिसंबर की शाम बच्ची घर से अचानक गायब हो गई।
  • परिजनों ने कई घंटे खोजबीन की, लेकिन बच्ची नहीं मिली।
  • इसके बाद पिता ने पुलिस में गुमशुदगी दर्ज कराई
  • पुलिस ने आसपास के इलाके में छानबीन और सीसीटीवी फुटेज खंगाली, लेकिन बच्ची नहीं मिली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button