वेस्ट्रिज हिल्टन स्कूल में टीम वर्क पर शैक्षिक कार्यक्रम आयोजित

अम्बेडकरनगर। सीबीएसई विद्यालय वेस्ट्रिज हिल्टन स्कूल मकोइया, बसखारी में टीम वर्क विषय पर एक शैक्षिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में सहयोग, समन्वय और सामूहिक जिम्मेदारी की समझ विकसित करना रहा। आयोजन की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाचार्य मोहम्मद मोहसिन खान ने की, जबकि संचालन अतुल त्रिपाठी ने किया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नेशनल इंटर कॉलेज हंसवर के शिक्षक मोहम्मद असलम खान उपस्थित रहे। उन्होंने टीम वर्क के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि किसी भी लक्ष्य की प्राप्ति के लिए सामूहिक प्रयास आवश्यक है। टीम वर्क से नेतृत्व क्षमता का विकास होता है और सकारात्मक सोच को मजबूती मिलती है। उन्होंने कहा कि आपसी विश्वास और समन्वय के बिना संस्था, विद्यालय या समाज की प्रगति संभव नहीं है।

प्रतिस्पर्धात्मक युग में टीम वर्क की भूमिका
प्रधानाचार्य मोहम्मद मोहसिन खान ने अपने संबोधन में कहा कि वर्तमान प्रतिस्पर्धात्मक दौर में वही छात्र और शिक्षक आगे बढ़ते हैं, जो मिल-जुलकर कार्य करने की क्षमता रखते हैं। उन्होंने कहा कि टीम वर्क से कार्य सरल होता है और लक्ष्य तक पहुंचने का मार्ग स्पष्ट होता है। विद्यालय स्तर पर विद्यार्थियों को इस दिशा में तैयार करना समय की आवश्यकता है।

व्यक्तिगत क्षमता के साथ सामूहिक जिम्मेदारी पर जोर
कार्यक्रम का संचालन कर रहे अतुल त्रिपाठी ने कहा कि विद्यालय का उद्देश्य केवल शैक्षणिक ज्ञान देना नहीं है, बल्कि विद्यार्थियों में अनुशासन, सहयोग और नैतिक मूल्यों का विकास करना भी है। उन्होंने कहा कि टीम वर्क विद्यार्थियों को जिम्मेदारी निभाने और एक-दूसरे का सम्मान करना सिखाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button