कानपुर में 8वीं की छात्रा ने फांसी लगाकर दी जान, पारिवारिक विवाद बना वजह

कानपुर। जिले में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां 8वीं कक्षा की छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों के अनुसार, छात्रा का रिश्ते के मामा से बातचीत को लेकर घर में विवाद हुआ था। इसी के बाद उसने यह खौफनाक कदम उठा लिया।

फोन पर बात करते देख पिता ने पीटा
मृतक छात्रा की मां ने बताया कि बेटी का रिश्ते के मामा से अफेयर था और वह उससे चोरी-छिपे मोबाइल पर बात करती थी। मंगलवार सुबह वह फोन पर बात कर रही थी। इसी दौरान पिता ने उसे देख लिया और चाय बनाने को कहा, लेकिन बेटी ने बात जारी रखी। इस पर पिता ने गुस्से में उसकी पिटाई कर दी। इसके बाद छात्रा ने फांसी लगाकर जान दे दी।

मौके से मोबाइल बरामद, जांच में जुटी पुलिस
घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस को छात्रा का शव बिस्तर पर पड़ा मिला। पास में उसका छोटा मोबाइल फोन भी मिला है, जिसे पुलिस ने कब्जे में लेकर कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR) जांच के लिए भेज दिया है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच जारी है।

मूंगफली का ठेला लगाते हैं पिता
सचेंडी थाना क्षेत्र के निवासी राजकुमार मूंगफली का ठेला लगाकर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। परिवार में पत्नी रानी और चार बच्चे हैं। मृतका विजयलक्ष्मी उर्फ गुड्डी (15) सबसे बड़ी थी और 8वीं कक्षा में पढ़ती थी।

सुबह का काम करते समय हुई घटना
मां ने बताया कि घटना के वक्त वह बर्तन साफ कर रही थीं। घर में तीन छोटे बच्चे सो रहे थे, जबकि विजयलक्ष्मी और उसके पिता अलग-अलग कमरों में थे। थोड़ी देर बाद बेटी ने आत्महत्या कर ली, जिससे परिवार में कोहराम मच गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button