स्वर्गीय सूर्यपाल वर्मा मेमोरियल राज्य स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट

अंबेडकरनगर। अंबेडकर नगर जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित स्वर्गीय सूर्यपाल वर्मा मेमोरियल राज्य स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट के दूसरे दिन शुक्रवार को अंबेडकरनगर और बस्ती की टीमों के बीच बेहद रोमांचक मुकाबला खेला गया। अंतिम ओवर तक चले इस मैच में बस्ती ने एक विकेट से जीत दर्ज कर टूर्नामेंट में अपनी मजबूत दावेदारी पेश की।

मुख्य अतिथि ने किया खिलाड़ियों से परिचय
मैच के मुख्य अतिथि अंकित पांडेय, एमडी पार्थ धागा मिल रहे। उन्होंने मैदान पर पहुंचकर दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और इस राज्य स्तरीय आयोजन के लिए अंबेडकर नगर जिला क्रिकेट एसोसिएशन की सराहना की। उपस्थिति से खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ा और मुकाबला पूरे समय दर्शकों को बांधे रहा।

टॉस जीतकर अंबेडकरनगर की पहले बल्लेबाजी
अंबेडकरनगर की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया, लेकिन पूरी टीम 13.3 ओवर में 93 रन बनाकर आउट हो गई। टीम की ओर से आयुष ने 30 रन और महेंद्र ने 14 रन का योगदान दिया। इसके अलावा अन्य बल्लेबाज बस्ती के अनुशासित गेंदबाजी आक्रमण के सामने टिक नहीं सके।

बस्ती की ओर से कप्तान रुद्र प्रताप ने शानदार गेंदबाजी करते हुए तीन विकेट झटके, जबकि विनय और सुदीश ने दो-दो विकेट हासिल किए। शुरुआती ओवरों से ही बस्ती के गेंदबाजों ने दबाव बनाए रखा, जिससे अंबेडकरनगर की पारी सिमट गई।

लक्ष्य का पीछा करते हुए बस्ती की संघर्षपूर्ण शुरुआत
94 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बस्ती की टीम की शुरुआत भी आसान नहीं रही। अंबेडकरनगर के गेंदबाजों ने कसी हुई गेंदबाजी करते हुए लगातार विकेट चटकाए। एक समय बस्ती की स्थिति बेहद नाजुक हो गई थी और मैच अंबेडकरनगर की पकड़ में नजर आने लगा।

Related Posts

महाशिवरात्रि को लेकर सुरक्षा अलर्ट

अंबेडकरनगर। आगामी महाशिवरात्रि पर्व को देखते हुए पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड में है। बुधवार को पुलिस अधीक्षक अभिजित आर शंकर ने थाना कोतवाली टांडा क्षेत्र के अंतर्गत स्थित झारखंडी गौरी…

Continue reading
हज यात्रा 2026: टीकाकरण और प्रशिक्षण की तिथियां घोषित

अंबेडकरनगर। हज यात्रा 2026 पर जाने वाले चयनित यात्रियों के लिए टीकाकरण एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम की तिथियां निर्धारित कर दी गई हैं। भारत सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुसार सभी हज…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *