बारिश में डूबा कानपुर, जलभराव पर विधायक ने मंत्री को सौंपा ज्ञापन

गोविंद नगर विधायक सुरेंद्र मैथानी ने ड्रेनेज सिस्टम दुरुस्त करने और खराब सड़कों के गड्ढे भरने की मांग की

कानपुर। कानपुर में बारिश के बाद कई इलाकों में जलभराव से आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। सड़कों पर पानी भरने के कारण लोगों को आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ा। जलभराव की समस्या को लेकर गोविंद नगर विधायक सुरेंद्र मैथानी ने लखनऊ में नगर विकास मंत्री एके शर्मा से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा।

विधायक ने कानपुर के ड्रेनेज सिस्टम की कनेक्टिविटी को दुरुस्त करने और बारिश के कारण खराब हुई सड़कों के गड्ढों को भरने की मांग की। उन्होंने कहा कि जलभराव कानपुर की पुरानी समस्या है और इसका स्थायी समाधान जरूरी है।

सुरेंद्र मैथानी ने नगर निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि लापरवाही के कारण शहर में जलभराव जैसी स्थिति बनी। उन्होंने कहा कि समस्या का स्थायी समाधान केवल बेहतर प्लानिंग और मजबूत ड्रेनेज व्यवस्था से ही संभव है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button