
लखनऊ। कृष्णानगर इलाके के फीनिक्स मॉल के पास स्थित गजानन अस्पताल में नाइट ड्यूटी के दौरान स्टाफ नर्स के साथ छेड़छाड़ की घटना सामने आई। पीड़िता ने बताया कि अस्पताल का एक कर्मचारी कमरे में घुसकर जबरदस्ती करने लगा।
पीड़ित नर्स के मामा ने कहा कि उनकी भांजी रात 8 बजे से सुबह 8 बजे तक की ड्यूटी कर रही थी। डॉक्टर ने बताया कि फिलहाल कोई मरीज नहीं है, इसलिए नर्स कमरे में आराम कर सकती है। रात करीब 11:30 बजे आरोपी ने कमरे में घुसकर नर्स के साथ छेड़छाड़ की। नर्स ने फोन कर घरवालों को पूरी घटना बताई और मदद मांगी।
घरवालों के पहुंचने पर कमरे का ताला अंदर से बंद मिला। अस्पताल प्रशासन ने शिकायत करने पर अभद्रता की और सीसीटीवी फुटेज दिखाने से मना कर दिया।
इंस्पेक्टर कृष्णानगर ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है और जांच जारी है।









