प्रतीक यादव ने इंस्टाग्राम पर पत्नी अपर्णा पर खोला हमला

पारिवारिक सूत्र: रिश्तों में खटास 2022 से, अपर्णा ने भाजपा जॉइन कर लिया था

5 फरवरी 2025 को भी प्रतीक ने पोस्ट किए थे, बाद में डिलीट किए

अखिलेश यादव और सपा का अभी तक कोई आधिकारिक रिएक्शन नहीं

लखनऊ/अंबेडकरनगर। सपा प्रमुख अखिलेश यादव के सौतेले भाई प्रतीक यादव और उनकी पत्नी अपर्णा के बीच चल रहे विवाद ने राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है। प्रतीक यादव ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पत्नी अपर्णा के खिलाफ दो पोस्ट साझा किए, जो अब तक 24 घंटे से भी अधिक समय से लगे हुए हैं। इन पोस्ट के बाद अपर्णा के घर के बाहर सन्नाटा पसरा हुआ है। जानकारी के अनुसार, घर में उनके मुख्य सुरक्षा अधिकारी मौजूद हैं, जिससे अनुमान लगाया जा रहा है कि अपर्णा घर के अंदर ही हैं।

घर से कुछ ही दूरी पर स्थित सपा कार्यालय में पार्टी के सांसदों की बैठक भी चल रही थी। प्रतीक यादव के दोनों इंस्टाग्राम पोस्ट पर कुल 54 हजार से अधिक लाइक और करीब 2 हजार कमेंट आ चुके हैं। सोशल मीडिया पर अधिकांश यादव सरनेम वाले यूजर्स उनके पोस्ट का समर्थन कर रहे हैं, जबकि नगीना सांसद चंद्रशेखर रावण की गर्लफ्रेंड रोहिणी घावरी ने प्रतीक यादव को ‘अंधा’ लिखकर निशाना बनाया।

पारिवारिक सूत्रों के अनुसार, प्रतीक और अपर्णा के रिश्तों में खटास करीब तीन साल पहले 2022 में शुरू हो गई थी, जब अपर्णा ने प्रतीक की मर्जी के खिलाफ भाजपा जॉइन कर ली थी। प्रतीक ने 5 फरवरी 2025 को भी अपर्णा के खिलाफ सोशल मीडिया पर तीन पोस्ट किए थे, लेकिन बाद में उन्हें डिलीट कर दिया गया था। उन पोस्ट में प्रतीक ने लिखा था कि अपर्णा ने उनकी जिंदगी नरक बना दी है और उनकी सच्चाई सिर्फ वही जानते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button