मलिहाबाद में पति की संदिग्ध हत्या, पत्नी और दोनों बेटों को हिरासत में लिया

अर्जुन पाल (50) का शव घर से 1 किलोमीटर दूर गड्‌ढे में मिला

पुलिस हत्या की आशंका जता रही है, शव को ई-रिक्शा से फेंकने का शक

दोनों बेटे शराब और जुआ के आदी बताये जा रहे हैं

मलिहाबाद: मलिहाबाद थाना क्षेत्र के खड़ता गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में अर्जुन पाल (50) की मौत हो गई। शव मंगलवार सुबह घर से लगभग 1 किलोमीटर दूर नबीनगर नहर पुलिया के पास गड्‌ढे में पड़ा मिला। मृतक के ऊपर उसका ई-रिक्शा गिरा था और चेहरे पर गंभीर चोटों के निशान थे।

मृतक के भाई मुन्नूलाल ने बताया कि अर्जुन की पत्नी शिवरानी और दोनों बेटे रूपलाल व राजेंद्र ने उसे पीट-पीटकर मार डाला और शव को घर से दूर फेंककर हादसे का रूप देने की कोशिश की। पुलिस ने तीनों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

जांच में पाया गया कि घटना स्थल और घर में खून के निशान मौजूद हैं। ग्रामीणों ने बताया कि देर रात करीब तीन बजे एक रिक्शा गांव से जाते हुए देखा गया था, लेकिन उसकी पहचान नहीं हो सकी।

मुन्नूलाल ने कहा कि दोनों बेटे शराब पीने और जुआ खेलने के आदी हैं और सोमवार रात भी पिता के साथ झगड़ा हुआ था। इंस्पेक्टर सुरेंद्र सिंह भाटी ने बताया कि प्रथम दृष्टया हत्या कर शव को ई-रिक्शा से फेंकने और हादसे का रूप देने का मामला सामने आया है।

पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है और आरोपी परिवार के सदस्यों से पूछताछ जारी है।

Related Posts

अलमास टावर, लखनऊ में भव्य इफ्तार का आयोजन

रोज़ेदारों के साथ विभिन्न समुदायों की सहभागिता, भाईचारे और सौहार्द का संदेश लखनऊ। पवित्र रमज़ान माह के अवसर पर बर्लिंगटन चौराहे स्थित अलमास टावर में शनिवार को एक भव्य, सुव्यवस्थित…

Continue reading
अलीगंज थाना क्षेत्र में युवती की फांसी से मौत

अम्बेडकरनगर। अम्बेडकरनगर के अलीगंज थाना क्षेत्र के बिहरा गांव में 18 वर्षीय युवती द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने युवती के पिता की तहरीर…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *