जमालपुर चौराहे पर किसान मोर्चा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष का स्वागत

अभिमन्यु अग्रहरि के प्रथम आगमन पर पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने पहनाई माला, संगठन को मजबूत बनाने पर दिया जोर

जलालपुर (अंबेडकरनगर)। भाजपा किसान मोर्चा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष अभिमन्यु अग्रहरि के जिले में प्रथम आगमन पर सोमवार को जमालपुर चौराहे पर स्वागत किया गया। पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने बुके भेंट कर तथा पुष्पमाला पहनाकर उनका अभिनंदन किया।

स्वागत करने वालों में किसान मोर्चा के जिला महामंत्री डॉ. महेंद्र प्रताप चौहान, भाजपा नगर अध्यक्ष संदीप अग्रहरि और किसान मोर्चा के निवर्तमान जिला मीडिया प्रभारी विकास निषाद शामिल रहे।

विकास निषाद ने कहा कि अभिमन्यु अग्रहरि के नेतृत्व में किसान मोर्चा संगठन को मजबूत करने के लिए काम करेगा। उन्होंने संगठन की गतिविधियों को आगे बढ़ाने और कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर काम करने पर जोर दिया।

इस मौके पर मंडल अध्यक्ष कृष्णा अग्रहरि, राजितराम गौतम, रजनीश त्रिपाठी, सूर्यकांत निराला समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button