असम के कोकराझार में बोडो और आदिवासी समुदाय में झड़प

झड़प के दौरान घरों और करिगांव पुलिस चौकी में आग लगाई गई

नेशनल हाइवे जाम, रैपिड एक्शन फोर्स तैनात, इंटरनेट पर रोक

मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शांति बनाए रखने की अपील की

कोकराझार (असम): असम के कोकराझार जिले में बोडो समुदाय और आदिवासी समुदाय के बीच सोमवार रात झड़प हुई। झड़प के दौरान घरों और करिगांव पुलिस चौकी में आग लगाई गई। भीड़ ने टायरों में आग लगाकर नेशनल हाइवे जाम कर दिया।

दरअसल, मानसिंह रोड पर एक गाड़ी ने दो आदिवासी लोगों को टक्कर मार दी, जिसमें कार में बोडो समुदाय के तीन लोग सवार थे। इसके बाद आदिवासी ग्रामीणों ने गाड़ी में आग लगा दी और कार सवार लोगों को पीटा। इस घटना में सिखना ज्वह्वलाओ बिस्मित उर्फ राजा की मौत हो गई।

इस हमले में प्रभात ब्रह्मा, जुबिराज ब्रह्मा, सुनील मुर्मू और महेश मुर्मू गंभीर रूप से घायल हो गए। डॉक्टरों के अनुसार, प्रभात ब्रह्मा की हालत नाजुक है।

स्थिति को नियंत्रण में करने के लिए पुलिस, फायर और इमरजेंसी सर्विसेज की टीमें मौके पर पहुंचीं। प्रशासन ने रैपिड एक्शन फोर्स तैनात कर दी है और एहतियात के तौर पर क्षेत्र में इंटरनेट सेवाओं पर रोक लगा दी गई है।

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने क्षेत्र के लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की और सामान्य स्थिति बहाल करने में सहयोग का आग्रह किया।

पिछले साल दिसंबर में भी असम के कार्बी आंगलोंग जिले में समुदायों के बीच हिंसा की घटनाएं हुई थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button