रिहर्सल परेड के चलते सड़कें जाम, नेशनल कॉलेज के सामने एम्बुलेंस फंसी

लखनऊ। हजरतगंज-विधानसभा रोड पर गणतंत्र दिवस समारोह की रिहर्सल परेड के चलते गुरुवार को आसपास की सड़कों पर भयंकर जाम लग गया। नेशनल कॉलेज के सामने जाम में एक एम्बुलेंस फंस गई, जबकि उदयगंज और हुसैनगंज में लगभग 55 मिनट तक वाहन फंसे रहे

मंत्री कपिल देव अग्रवाल के आवास के सामने, लालबत्ती चौराहा और VVIP गेस्ट हाउस के आसपास करीब 500 मीटर तक भीषण जाम रहा। इसके अलावा ADG जोन लखनऊ ऑफिस और गौतमपल्ली थाना के पास भी जाम की स्थिति बनी रही।

इससे पहले तीन दिन तक अखिल भारतीय पीठासीन सम्मेलन के कारण हजरतगंज में हुए डायवर्जन से भी शहर में जाम की स्थिति बनी थी। इस बार की रिहर्सल परेड चारबाग से केकेसी, महाराणा प्रताप चौराहा, वर्लिंग्टन चौराहा, विधानसभा मार्ग, हजरतगंज चौराहा, हलवासिया होते हुए के.डी सिंह बाबू स्टेडियम तक चली। इस दौरान यातायात प्रतिबंध लागू करके रूट डायवर्जन किया गया।

वैकल्पिक मार्गों पर भी भारी ट्रैफिक की वजह से सुबह से ही हजरतगंज के आसपास की सड़कों पर जाम लगना शुरू हो गया। दोपहर तक स्थिति गंभीर हो गई। सबसे अधिक जाम उदयगंज चौराहा से कैंट की तरफ जाने वाली सड़क पर देखा गया।

पुलिस और यातायात प्राधिकरण ने लोगों से समय निकालकर वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने की सलाह दी है।

Related Posts

अलमास टावर, लखनऊ में भव्य इफ्तार का आयोजन

रोज़ेदारों के साथ विभिन्न समुदायों की सहभागिता, भाईचारे और सौहार्द का संदेश लखनऊ। पवित्र रमज़ान माह के अवसर पर बर्लिंगटन चौराहे स्थित अलमास टावर में शनिवार को एक भव्य, सुव्यवस्थित…

Continue reading
हलवासिया ग्रुप की 4 संपत्तियां कुर्क

27.98 करोड़ वसूली मामले में बड़ा आदेश 27.98 करोड़ वसूली मामले में बड़ा आदेश लखनऊ। राजधानी की कॉमर्शियल कोर्ट ने 27.98 करोड़ रुपये की वसूली से जुड़े आर्बिट्रेशन मामले में…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *