नगर पालिका अकबरपुर का गृहकर वसूली अभियान तेज

अम्बेडकरनगर। शासन की मंशा के अनुरूप नगर पालिका परिषद अकबरपुर द्वारा गृहकर वसूली अभियान को गति दी जा रही है। नगर पालिका की कमान संभाल रहे विशाल सारस्वत, डिप्टी कलेक्टर (प्रशिक्षु) एवं अधिशासी अधिकारी के निर्देश पर नगर के सभी वार्डों में कैंप लगाकर मकान स्वामियों से गृहकर जमा कराया जा रहा है, ताकि नागरिकों को कर भुगतान में सुविधा मिल सके।

इसी क्रम में शुक्रवार को वार्ड नंबर 19 सिझौली में लगाए गए कैंप में गृहकर वसूली की गई। नगर पालिका प्रशासन के अनुसार इस कैंप में कुल 55 रसीदें काटी गईं, जिससे 32,710 रुपये की वसूली हुई। अभियान के तहत अब तक विभिन्न वार्डों में लगाए गए कैंपों के माध्यम से कुल 18,48,703 रुपये का गृहकर जमा किया जा चुका है।

हर वार्ड में लगाया जाएगा कैंप

नगर पालिका प्रशासन ने बताया कि गृहकर वसूली के लिए नगर के प्रत्येक वार्ड में क्रमवार कैंप लगाए जाएंगे। वार्ड निवासी निर्धारित कैंप स्थल पर पहुंचकर आसानी से अपना गृहकर जमा कर सकते हैं। इसका उद्देश्य करदाताओं को नगर पालिका कार्यालय के चक्कर लगाने से राहत देना और समयबद्ध वसूली सुनिश्चित करना है।

फॉर्म की भी होगी व्यवस्था

अधिशासी अधिकारी ने जानकारी दी कि जिन मकान स्वामियों ने अभी तक गृहकर का भुगतान नहीं किया है, उन्हें कैंप स्थल पर आवश्यक फॉर्म उपलब्ध कराए जाएंगे। मकान स्वामी फॉर्म ‘क’ और ‘ख’ भरकर वहीं जमा कर सकते हैं और उसी समय गृहकर का भुगतान कर सकेंगे। इससे लंबित कर मामलों के निस्तारण में भी तेजी आएगी।

Related Posts

महाशिवरात्रि को लेकर सुरक्षा अलर्ट

अंबेडकरनगर। आगामी महाशिवरात्रि पर्व को देखते हुए पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड में है। बुधवार को पुलिस अधीक्षक अभिजित आर शंकर ने थाना कोतवाली टांडा क्षेत्र के अंतर्गत स्थित झारखंडी गौरी…

Continue reading
हज यात्रा 2026: टीकाकरण और प्रशिक्षण की तिथियां घोषित

अंबेडकरनगर। हज यात्रा 2026 पर जाने वाले चयनित यात्रियों के लिए टीकाकरण एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम की तिथियां निर्धारित कर दी गई हैं। भारत सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुसार सभी हज…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *