बार काउंसिल चुनाव में हंगामा, लखनऊ का मतदान स्थगित

लखनऊ में बार काउंसिल चुनाव में हंगामा, मतदान प्रक्रिया रुक गई

प्रत्याशी के नाम के आगे पहले से टिक लगा होने का आरोप

प्रदेशभर में कुल 333 प्रत्याशी मैदान में, 2,49,808 वकील मतदाता

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के लखनऊ समेत 17 जिलों में आज बार काउंसिल के चुनाव चल रहे हैं। लखनऊ हाईकोर्ट परिसर में शाम करीब 4 बजे एक वकील ने मतदान के दौरान देखा कि प्रत्याशी के नाम के आगे पहले से टिक मार्क लगा हुआ था। इस पर हंगामा शुरू हो गया और मतदान प्रक्रिया तुरंत रोक दी गई।

वकीलों में इस घटना को लेकर काफी आक्रोश है। मतदान शाम 5 बजे तक होना था, लेकिन अव्यवस्था के कारण शाम 4 बजे ही लखनऊ में प्रक्रिया रुक गई। लखनऊ सहित 17 जिलों के जिला मुख्यालयों और आउटलाइंग मुंसिफ कोर्ट परिसरों में चुनाव चल रहा है।

बार काउंसिल के सदस्य पद के लिए 333 वैध प्रत्याशी मैदान में हैं। चुनाव अधिकारी और सचिव आरके शुक्ला ने बताया कि चुनाव की सभी प्रक्रियाएं सर्वोच्च न्यायालय द्वारा गठित हाई पावर इलेक्शन कमेटी की निगरानी में संपन्न कराई जा रही हैं। पूरे प्रदेश में कुल 2,49,808 अधिवक्ता मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

लखनऊ में हंगामे के बाद रिटर्निंग ऑफिसर न्यायमूर्ति एआर मसूदी ने केवल लखनऊ परिसर का चुनाव स्थगित कर दिया है। हर प्रत्याशी ने 1.50 लाख रुपए नामांकन शुल्क जमा किया, साथ ही 80 जिलों की मतदाता सूची के लिए अतिरिक्त 25 हजार रुपए का भुगतान किया।

Related Posts

कानपुर में दुलारे ज्वैलर्स पर आयकर विभाग की कार्रवाई, बाजार में मचा हड़कंप

कानपुर। लालबंगला क्षेत्र स्थित दुलारे ज्वैलर्स में बुधवार दोपहर करीब 1:30 बजे आयकर विभाग की टीम ने पहुंचकर जांच शुरू कर दी। टीम ने न केवल दुकान के भीतर दस्तावेजों…

Continue reading
शीर्ष नेतृत्व से मिलकर लौटे कानपुर के निष्कासित भाजपा पार्षद

कानपुर। कानपुर के तीन निष्कासित भाजपा पार्षद पार्टी के शीर्ष नेतृत्व से मुलाकात के बाद वापस कानपुर लौट आए हैं। पार्षदों ने बताया कि उन्होंने अपनी सभी समस्याओं और शिकायतों…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *